सलमान खान विवाद पर पाकिस्तान में हड़कंप! सरकार ने दी सफाई, कहा– गलतफहमी हुई है

इस्लामाबाद 
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर कुछ दिन पहले रिपोर्ट्स आईं कि पाकिस्तान ने उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया। इससे सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सलमान के फैंस की नाराजगी पाकिस्तान को झेलनी पड़ी। अब यूटर्न लेते हुए पाकिस्तान ने उन रिपोर्ट्स को ही खारिज कर दिया है और सफाई दी है कि ऐसा कुछ भी नहीं घोषित किया गया। यह सब फर्जी खबरें हैं। पाकिस्तान की इन्फोर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री ने मामले में सफाई पेश की है।

पाकिस्तान के मंत्रालय की ऑफिशियल फैक्ट-चेकिंग टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर उन खबरों पर बात की जिनमें कहा गया था कि सलमान टेरर वॉच लिस्ट में हैं। पोस्ट में एक हेडलाइन का स्क्रीनशॉट था जिसमें लिखा था- ‘बलूचिस्तान पर टिप्पणी के बाद पाकिस्तान ने सलमान खान को टेरर वॉचलिस्ट में डाला। स्क्रीनशॉट पर फेक न्यूज/ अनवेरिफाइड लिखा एक स्टैम्प लगा हुआ था। पोस्ट में न्यूज रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावे को हाईलाइट किया गया- बलूचिस्तान के बारे में कमेंट करने के बाद सलमान खान को कथित तौर पर पाकिस्तान के एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत फोर्थ शेड्यूल में डाल दिया गया है, और उन्हें टेरर फैसिलिटेटर कहा गया है।

इसके बाद पोस्ट में आगे लिखा, “NACTA के प्रोसिक्यूटेड पर्सन्स पेज या किसी मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर / प्रोविंशियल होम डिपार्टमेंट के गजट पर सलमान खान को फोर्थ शेड्यूल में शामिल करने की जानकारी देने वाला कोई पाकिस्तानी सरकार का ऑफिशियल बयान, नोटिफिकेशन या एंट्री नहीं मिली।” आखिर में, पाक MoIB ने कहा, “वेरिफाई किए जा सकने वाले प्राइमरी सबूतों की कमी में यह दावा अनवेरिफाइड और झूठा है। देखने से, यह एक पक्के फैक्ट के बजाय एक सनसनीखेज हेडलाइन लगती है।” यानी कि पाकिस्तान सरकार ने बता दिया है कि उसने सलमान खान को आतंकवादी नहीं घोषित किया है।

सलमान के किस बयान से पाक को लगी थी मिर्ची
दरअसल, इस महीने की शुरुआत में, सलमान खान सऊदी अरब के रियाद में जॉय फोरम 2025 में शामिल हुए थे। यहां पर उन्होंने बलूचिस्तान को एक तरह से अलग देश बताया था। इससे पाकिस्तानी भड़क गए थे। इस कार्यक्रम में सलमान ने शाहरुख खान और आमिर खान के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया था। स्टेज पर, एक्टर ने मिडिल ईस्ट में इंडियन फिल्मों की अपील पर बात की और कहा था, “अभी, अगर आप एक हिंदी फिल्म बनाते हैं और उसे यहां (सऊदी अरब में) रिलीज करते हैं, तो वह सुपरहिट होगी। अगर आप एक तमिल, तेलुगु, या मलयाली फिल्म बनाते हैं, तो वह सैकड़ों करोड़ का बिजनेस करेगी क्योंकि दूसरे देशों से बहुत सारे लोग यहां आए हैं। बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं… हर कोई यहां काम कर रहा है।”

admin

Related Posts

7 साल बाद भारत दौरे की तैयारी में शी जिनपिंग? दिल्ली में BRICS मंच पर पुतिन संग दिख सकते हैं नजर

नई दिल्ली भारत और चीन के रिश्ते में बहुत जल्द नया मोड़ देखने को मिल सकता है. भारत-चीन लगातार अपने संबंध सुधार रहे हैं. पीएम मोदी और शी जिनपिंग की…

‘राष्ट्रवादियों की सरकार बनेगी’, शुभेंदु अधिकारी के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल

कोलकाता मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार राष्ट्रवादियों की सरकार होगी, और यह भारतीय परंपरा और संस्कृति को बनाए रखेगी तथा राज्य की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस