अल्काराज पेरिस मास्टर्स के दूसरे दौर में बाहर

पेरिस
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने पहला सेट जीतने के बाद लगातार गलतियां की जिसके कारण उन्हें पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में बाहर का रास्ता देखना पड़ा। अल्काराज को गैरवरीय कैमरून नॉरी ने 4-6, 6-3, 6-4 से हराया। छह बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने मंगलवार को दूसरा सेट हारने के बाद कोच जुआन कार्लोस फेरेरो के साथ भी चर्चा की।

अल्काराज ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं अपने खेल से वास्तव में निराश हूं। आज मुझे अच्छा नहीं लग रहा था और मैंने बहुत सारी गलतियां की।’’ इस हार के साथ ही अल्काराज़ का मास्टर्स प्रतियोगिताओं में 17 मैचों से चला आ रहा विजय अभियान भी टूट गया। यही नहीं उन्हें अपनी नंबर एक रैंकिंग से भी हाथ धोना पड़ सकता है क्योंकि अगर दूसरे स्थान पर काबिज़ यानिक सिनर यह टूर्नामेंट जीत जाते हैं तो एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच जाएगे।

अल्काराज ने इस सत्र में आठ खिताब जीते हैं जिसमें फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन के अलावा तीन मास्टर्स टूर्नामेंट भी शामिल हैं। नॉरी का अगला मुकाबला बुधवार को वैलेन्टिन वाचेरोट और आर्थर रिंडरक्नेच के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

वाचेरोट ने मंगलवार को पहले दौर में 14वीं वरीयता प्राप्त जिरी लेहेका को 6-1, 6-3 से हराया। पांचवीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन ने फ्लेवियो कोबोली को 7-6 (4), 6-3 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। अब उनका सामना आंद्रे रुबलेव से होगा। नौवीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर अलियासिमे और 11वें नंबर के दानिल मेदवेदेव ने भी जीत हासिल की।

admin

Related Posts

राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से 13 अप्रैल को होगा। RR ने अपने चारों मैच जीते हैं…

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

 मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एक हाईस्कोरिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हुआ. 12 अप्रैल (रविवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 0 views
राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव