देश दहला! पुलिस के ‘ऑपरेशन क्लीनअप’ में 64 कुख्यात अपराधियों का अंत

ब्राजील
देश में कई बड़े-बड़े एनकाउंटर हुए हैं. लेकिन, बीते दिन इतिहास का एक सबसे बड़ा एनकाउंटर हुआ, जिसमें कम से कम 64 क्रिमिनल्स को पुलिस ने ढेर कर दिया. इस एक्शन में हालांकि पुलिस के भी कुछ जवानों को अपनी जान देनी पड़ी. यह घटना अपने देश का नहीं बल्कि हजारों मील दूर ब्राजील की है. दरअसल, ब्राजील के रियो डी जेनेरो में संगठित अपराध के खिलाफ की गई अब तक की सबसे बड़ी पुलिस कार्रवाई में कम से कम 64 लोगों की मौत हो गई. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में चार ब्राजीलियाई पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं. यह कार्रवाई शहर के उत्तरी इलाकों, विशेष रूप से एलेमाओ और पेनहा कॉम्प्लेक्स फेवेला क्षेत्रों में केंद्रित थी, जहां कमांडो वर्मेल्हो (रेड कमांड) नामक अपराधी संगठन का वर्चस्व है. रियो डी जेनेरो के गवर्नर क्लाउडियो कास्ट्रो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त किए.

अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि कम से कम 42 राइफलें भी बरामद की गईं. मंगलवार दोपहर को एक्स पर एक पोस्ट में कास्ट्रो ने इस कार्रवाई को रियो डी जेनेरो के इतिहास की सबसे बड़ी ऑपरेशन करार दिया. राज्य सरकार ने एक्स पर एक लंबे थ्रेड में बताया कि यह अभियान कमांडो वर्मेल्हो के क्षेत्रीय विस्तार का मुकाबला करने के लिए एक साल से अधिक समय से तैयार किया जा रहा था. इसमें 2,500 से अधिक सैन्य और सिविल पुलिसकर्मी शामिल थे. कमांडो वर्मेल्हो ब्राजील का सबसे पुराना सक्रिय अपराधी संगठन है, जिसका नाम रेड कमांड 1985 तक चले सैन्य तानाशाही के दौरान जेलों में बने वामपंथी कैदियों के संगठन से प्रेरित है.
 
इनसाइट क्राइम थिंक टैंक के अनुसार, यह संगठन अब एक विशाल ट्रांसनेशनल अपराधी नेटवर्क बन चुका है, जो ड्रग तस्करी और वसूली में लिप्त है. हाल के वर्षों में राज्य की कार्रवाइयों और अन्य अपराधी मिलिशिया के साथ बढ़ती हिंसा से यह जूझ रहा है. कार्रवाई के दौरान स्थिति बेहद तनावपूर्ण रही. रॉयटर्स द्वारा जारी वीडियो में एलेमाओ फेवेला से काले धुएं के विशालकाय स्तंभ उठते दिखाई दिए. बाद में ली गई तस्वीरों से पता चला कि ये धुएं जले हुए वाहनों से निकल रहे थे, जिन्हें गैंग ने बैरिकेड के रूप में इस्तेमाल किया था.

रियो डी जेनेरो पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि मंगलवार को कम से कम 81 लोग गिरफ्तार किए गए.अधिकारीयों का दावा है कि गैंग ने कार्रवाई का जवाब देने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया. राज्य सरकार ने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि प्रतिशोध में अपराधियों ने पेनहा कॉम्प्लेक्स में पुलिस अधिकारियों पर ड्रोन से हमला किया.

 

admin

Related Posts

7 साल बाद भारत दौरे की तैयारी में शी जिनपिंग? दिल्ली में BRICS मंच पर पुतिन संग दिख सकते हैं नजर

नई दिल्ली भारत और चीन के रिश्ते में बहुत जल्द नया मोड़ देखने को मिल सकता है. भारत-चीन लगातार अपने संबंध सुधार रहे हैं. पीएम मोदी और शी जिनपिंग की…

‘राष्ट्रवादियों की सरकार बनेगी’, शुभेंदु अधिकारी के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल

कोलकाता मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार राष्ट्रवादियों की सरकार होगी, और यह भारतीय परंपरा और संस्कृति को बनाए रखेगी तथा राज्य की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस