GATE 2026 आवेदन में गलती की? 3 नवंबर तक मिलेगी सुधार की सुविधा

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहटी ने IIT GATE 2026 परीक्षा के लिए आज 29 अक्टूबर 2025 को छात्रों के लिए करेक्शन विंडो को ओपन कर दिया है। जो अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन फॉर्म में कोई सुधार या बदलाव करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर करेक्शन कर सकते हैं। करेक्शन करने की आखिरी तारीख 3 नवंबर 2025 तय की गई है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, उम्मीदवारों को नाम, जन्म तिथि, परीक्षा शहर की पसंद, मौजूदा पेपर में बदलाव, दूसरा पेपर जोड़ने आदि के लिए 500 रुपये की फीस देनी होगी।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस तय समय-सीमा के अंदर ही अपने फॉर्म को चेक कर लें और जरूरी बदलाव कर लें, क्योंकि अंतिम तारीख के बाद सुधार का कोई और मौका नहीं मिलेगा। सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।

शुल्क के साथ होने वाले सुधार (500 रुपये शुल्क)-

नाम

जन्म तिथि

परीक्षा शहर का विकल्प

मौजूदा परीक्षा पेपर में बदलाव

लिंग में बदलाव (जैसे महिला से अन्य लिंग या अन्य लिंग से महिला)

कैटेगरी में बदलाव (जैसे SC/ST से अन्य, या अन्य से SC/ST)
बिना शुल्क के होने वाले सुधार (कोई फीस नहीं)-

माता-पिता/अभिभावक की डिटेल्स

कॉलेज का नाम और स्थान

क्वालिफाइंग डिग्री की डिटेल्स

पत्र व्यवहार का पता

गेट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार/करेक्शन कैसे करें-

1. सबसे पहले आपको gate2026.iitg.ac.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद होम पेज पर दिए गए करेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. नई विंडो में करेक्शन के लिए फीस को चेक करें, और लॉग इन करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

4. लॉग इन करने के लिए अपनी डिटेल्स डालकर सबमिट कीजिए।

5. अब आप करेक्शन कीजिए और फिर फीस जमा कीजिए।

6. सबमिट करने के बाद, कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लीजिए।

गेट 2026 की परीक्षा-

गेट 2026 की परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी, 8 फरवरी, 14 फरवरी और 15 फरवरी, 2026 को कराया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में कराया जाएगा। गेट की परीक्षा के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय दिया जाता है। परीक्षा में छात्रों से प्रश्न जनरल एप्टिट्यूड और उनके द्वारा चुने गए विषय से पूछे जाएंगे। छात्र द्वारा चुने गए विषय से प्रश्न विभिन्न प्रकार जैसे मल्टिपल चोईस प्रश्न (MCQ), मल्टिपल सेलेक्ट प्रश्न (MSQ) और नूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) के पूछे जाएंगे।

 

admin

Related Posts

NEET UG 2026 विवाद के बाद NTA में बड़े बदलाव, 4 वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति

देशभर में NEET UG 2026 पेपर लीक के विवाद के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA शुरू से लेकर अंत तक अपनी व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस कर रहा…

भारतीय नौसेना SSC IT भर्ती 2026: 15 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और प्रक्रिया

भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) एग्जीक्यूटिव ब्रांच (IT) भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत 15 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up