महिला क्रिकेट टीम में फेरबदल — शेफाली वर्मा ने भरी चोटिल प्रतिका रावल की जगह

नवीं मुंबई
चोटिल सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल की शेफाली वर्मा को भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया है। 21 वर्षीय शेफाली अब 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगी। शेफाली ने भारत के लिए आखिरी एकदिवसीय मैच अक्टूबर 2024 में खेला था, लेकिन वह भारत ए टीम के साथ 50 ओवर के प्रारूप में जुड़ी रही हैं। उन्होंने अगस्त में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 52 रन और सितंबर में बेंगलुरु में न्यूज़ीलैंड ए के खिलाफ 70 रन बनाए थे।

दिसंबर 2024 में शेफाली ने हरियाणा के लिए घरेलू वनडे टूर्नामेंट में 75.28 की औसत और 152.31 के स्ट्राइक रेट से कुल 527 रन बनाए थे। इसमें बंगाल के खिलाफ 115 गेंदों पर 197 रन की शानदार पारी भी शामिल थी। इसके बाद उन्होंने WPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया, जहां वह सीज़न की चौथी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। 152.76 के स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाकर वह भारतीयों में सबसे आगे रही थीं।

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार को बारिश से प्रभावित मैच में बाउंड्री रोप के पास क्षेत्ररक्षण करते समय रावल फिसल कर गिरने के बाद चोटिल हो गईं थी। उन्हें टीम के सपोर्ट स्टाफ की मैदान से बाहर ले जाया गया था। मैच रद्द होने के बाद 25 वर्षीय का रावल का स्कैन हुआ था।

गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारत के लिए यह एक बड़ा झटका है। रावल ने दिसंबर 2024 में भारतीय टीम में पर्दापण किया था। उन्होंने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी जगह पर अपना पहला वर्ल्ड कप शतक बनाया था। इस दौरान, वह महिला वनडे में 1000 रन बनाने वाली संयुक्त रूप से सबसे तेज़ खिलाड़ी भी बन गईं और एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन बनाने वाली दूसरी खिलाड़ी बनने की कगार पर थीं।

उल्लेखनीय है कि बंगलादेश के खिलाफ बारिश के कारण मैच रद्द होने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्रतिका की चोट पर कहा था कि चिकित्सा दल उनकी जांच कर रहा है। उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगी।

admin

Related Posts

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मियामी   अमेरिका की टेलर टाउनसेंड और चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा ने मियामी ओपन महिला डबल्स का खिताब अपने नाम किया। टेलर-कैटरीना की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में इटली की…

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

मुंबई  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का दूसरा मैच रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. ये भिड़ंत मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हुई जहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद