MP वन विभाग में बंपर भर्ती: फील्ड डायरेक्टर और अन्य पदों के लिए अवसर

भोपाल 

प्रदेश के 3 नए टाइगर रिजर्वों के लिए 1000 से अधिक नए पद सृजित किए जाएंगे। इनमें फील्ड डायरेक्टर, डिप्टी फील्ड डायरेक्टर से लेकर एसडीओ, रेंजर, डिप्टी रेंजर, नाकेदार समेत चतुर्थ श्रेणी के पद शामिल होंगे। इन रिजर्वों में रानी दुर्गावती, डॉ. विष्णु वाकणकर पुराना नाम- रातापानी टाइगर रिजर्व और माधव टाइगर रिजर्व शामिल है। इन तीनों को 2 साल के भीतर रिजर्व बनाया है।

ये तीनों पूर्व में वन्यजीव अभयारण्य थे इसलिए इनकी जरूरत के हिसाब से अधिकारी, कर्मचारियों का सेटअप तैयार किया था, जो वर्षों पुराना है लेकिन रानी दुर्गावती को दिसंबर 2023, डॉ. विष्णु वाकणकर को दिसंबर 2024 और माधव को मार्च 2025 में टाइगर रिजर्व घोषित किया जा चुका है।

अब इन तीनों में रिजर्व के प्रबंधन के अनुरूप अधिकारी, कर्मचारियों की जरूरत है इसलिए नया सेटअप तैयार किया जा रहा है। पार्कों में बाघों की सुरक्षा को लेकर वन्य अमले की भारी कमी के चलते यह पहल की गई।

पुराने पदों को किया जाएगा मर्ज

एमपी के इन तीनों रिजर्वों में अभी वन्यजीव अभयारण्य के सेटअप के आधार पर पदस्थ किए गए अधिकारी, कर्मचारी ही सेवाएं दे रहे हैं। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए सेटअप में पुराने पदों को नए के साथ मर्ज कर दिया जाएगा। कैबिनेट से नए सेटअप की मंजूरी ली जाएगी।

नए सिरे से होगा रेंज व बीट का निर्धारण

तीनों रिजर्वों में बीट और रेंज की स्थिति भी बदल सकती है। इसके आधार पर अधिकारी, कर्मचारियों की जरुरत तय होगी। ऐसा इसलिए उयोंकि रिजर्व घोषित किए जाने से पूर्व ये तीनों अभयारण्य थे, जिनका क्षेत्रफल अलग था, लगभग सभी नए क्षेत्रों को शामिल किया है।

admin

Related Posts

NEET UG 2026 विवाद के बाद NTA में बड़े बदलाव, 4 वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति

देशभर में NEET UG 2026 पेपर लीक के विवाद के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA शुरू से लेकर अंत तक अपनी व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस कर रहा…

भारतीय नौसेना SSC IT भर्ती 2026: 15 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और प्रक्रिया

भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) एग्जीक्यूटिव ब्रांच (IT) भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत 15 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up