इंदौर बस चोरी मामला: 500-500 के नोटों की 250 गड्डियां बरामद, देवास पुलिस ने किया खुलासा

देवास 

देवास पुलिस ने 1.25 करोड़ रुपए की सनसनीखेज चोरी की वारदात का सफल खुलासा किया है. दीपावली से पहले छतरपुर के एक कारोबारी के मुनीम से यह बड़ी रकम चोरी हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में धार जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है.

एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया, 16 अक्टूबर की रात नौगांव जिला छतरपुर के व्यापारी आशीष गुप्ता ने अपने मुनीम नितेश कुमार सेन को इंदौर से सोना-चांदी खरीदने के लिए सवा करोड़ रुपए से भरा बैग देकर इंदौर जा रही महाकाल बस में बैठाया था.

यह घटना 17 अक्टूबर की सुबह 5:30 बजे हाइवे पर देवास जिले के सोनकच्छ स्थित पप्पू एंड पप्पू रिसोर्ट पर हुई. मुनीम जब चाय-नाश्ते के लिए बस से नीचे उतरा, तो अज्ञात बदमाशों ने पैसों से भरा बैग उड़ा लिया.

कारोबारी आशीष गुप्ता ने चोरी की जानकारी आठ दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को देवास पहुंचकर एसपी पुनीत गेहलोद को दी. एसपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध एक सफेद रंग की XUV 300 कार में बैग ले जाते दिखे.

देवास पुलिस ने धार पुलिस की मदद से धरमपुरी में दबिश दी और नामदार पिता शहजाद खान (35) निवासी खेरवा जागीर को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से ₹500-₹500 की 250 गड्डियां (कुल ₹1.25 करोड़) बरामद की गई हैं.

बड़े गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद
एसपी पुनीत गेहलोद के अनुसार, आरोपियों ने यह वारदात बस में भारी रकम की जानकारी मिलने के बाद अंजाम दी थी, यानी बड़ी धनराशि जाने की भनक आरोपियों तक पहुंच गई थी.
 
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर बाकी आरोपियों और चोरी में इस्तेमाल हुई सफेद XUV 300 कार की तलाश कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि इस पूछताछ से एक बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है.

admin

Related Posts

बागेश्वरधाम महाशिवरात्रि स्पेशल: लाखों लोग होंगे शामिल, 5 किमी तिरंगा लाइटिंग से सजा भव्य आयोजन

छतरपुर  छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम एक बार फिर भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी को यहां 300…

भारत के साथ मुकाबले से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की कड़ी चेतावनी, सूर्या पर निशाना

 नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले साहिबजादा फरहान और उस्मान तारिक ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!