टीम इंडिया की स्टार प्लेयर ने छुआ नया मुकाम, ICC रैंकिंग्स में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को भी फायदा

मुंबई 

भारत में वीमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 चल रहा है और इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के दमदार परफॉर्मेंस की वजह से आईसीसी वनडे रैकिंग्स में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी ODI रैंकिंग्स में नंबर वन पर कायम है. स्मृति के बल्ले से न्यूजीलैंड के खिलाफ आई शतकीय पारी ने इस खिलाड़ी को क्रिकेटिंग करियर की बेस्ट रेटिंग दिलाई है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की खिलाड़ी एश गार्डनर को आईसीसी रैंकिंग्स में बड़ा फायदा हुआ है. गार्डनर लेटेस्ट वनडे रैंकिंग्स में आठवें नंबर से सीधे दूसरे नंबर पर आ गई हैं.
आईसीसी रैंकिंग्स में स्मृति मंधाना का जादू

आईसीसी वीमेंस वनडे बैटिंग रैंकिंग्स की टॉप 10 लिस्ट में केवल एक ही भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल है और वो हैं स्मृति मंधाना. स्मृति इस लिस्ट में काफी समय से नंबर वन बनी हुई हैं. लेटेस्ट आईसीसी रैंकिंग में स्मृति मंधाना 828 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर वन हैं. स्मृति ने वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में खेले गए आखिरी दो मुकाबलों में शानदार रन बनाए. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में मंधाना ने 109 रन की पारी खेली. वहीं बांग्लादेश के खिलाफ मैच में स्मृति 34 रन बनाकर नाबाद लौटीं.
ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका का फायदा

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश गार्डनर 731 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर आ गई हैं. आईसीसी की ताजा रैंकिंग में गार्डनर को करीब 100 रेटिंग पॉइंट्स की बढ़त हासिल हुई है. ऑस्ट्रेलिया की इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में दमदार शतकीय पारी खेली थी.

साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड भी आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में टॉप 3 में शामिल हो गई हैं. लौरा को लेटेस्ट रैंकिंग में 2 स्पॉट की बढ़त हासिल हुई है. दक्षिण अफ्रीकी कप्तान 716 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

admin

Related Posts

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

नई दिल्ली   अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप ए का मुकाबला नामीबिया और नीदरलैंड के बीच मंगलवार को खेला गया। बास डे लीडे के बेहतरीन…

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

 नई दिल्ली    भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का ताजा यू-टर्न सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं है, बल्कि उसकी विफल राजनीति की खुली स्वीकारोक्ति है. 2026 टी20…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला