Teams अपडेट: नया फीचर दिखाएगा कौन कार्यालय में और कौन वर्क फ्रॉम होम पर

नई दिल्ली

Microsoft अपने लोकप्रिय प्लेटफॉर्म Microsoft Teams में एक ऐसा नया फीचर लाने जा रहा है, जो कर्मचारियों की ऑफिस अटेंडेंस को अपने आप ट्रैक करेगा। यह सिस्टम कंपनी के Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट होकर यह पता लगाएगा कि कर्मचारी दफ्तर में मौजूद है या घर से काम कर रहा है। कंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य 'हाइब्रिड वर्क मॉडल' को और आसान और पारदर्शी बनाना है, ताकि टीम के सदस्यों को यह स्पष्ट रहे कि कौन कहां से काम कर रहा है। यह अपडेट दिसंबर 2025 से Windows और macOS यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, अगर कोई कर्मचारी कंपनी के इंटरनल Wi-Fi नेटवर्क से जुड़ता है, तो Teams अपने आप उसकी लोकेशन को 'Office' के रूप में सेट कर देगा। वहीं, जब वही व्यक्ति किसी अन्य नेटवर्क से लॉगिन करेगा, तो Teams उसे 'Work from Home' के रूप में दिखाएगा। इस तरह, किसी भी टीम को यह आसानी से पता चल सकेगा कि उनके साथी दफ्तर में हैं या रिमोट काम कर रहे हैं। हालांकि, इस फीचर को लेकर प्राइवेसी से जुड़ी चिंताएं भी उठाई जा रही हैं, क्योंकि यह कर्मचारियों की लोकेशन ट्रैकिंग से जुड़ा हुआ है।

Microsoft Teams में Saved Message भी लॉन्च हुआ है

Teams में इस नए फीचर के साथ ही माइक्रोसॉफ्ट कई AI और प्रोडक्टिविटी टूल्स भी जोड़ रहा है। हाल ही में कंपनी ने 'Saved Message' फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर अपनी जरूरी चैट या मैसेज को सेव करके बाद में आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा, आने वाले अपडेट में यूजर कीबोर्ड शॉर्टकट्स को कस्टमाइज भी कर सकेंगे, जिससे बार-बार इस्तेमाल होने वाले टूल्स या एक्शन तक पहुंच और तेज हो जाएगी। माइक्रोसॉफ्ट अपने AI असिस्टेंट Copilot को भी Teams में और स्मार्ट बना रहा है। यह फीचर मीटिंग रिकॉर्डिंग, चैट और डॉक्यूमेंट्स का एनालिसिस करके इंस्टेंट समरी और इनसाइट्स तैयार करेगा।

admin

Related Posts

वजन घटाने के साथ खर्राटों की समस्या भी कम, मेडिकल स्टडी के रिजल्ट ने बढ़ाई उम्मीदें

आगरा मोटापा से मधुमेह, खर्राटे, युवतियों में मासिक धर्म अनियमित होने के साथ ही फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ी है। एसएन मेडिकल कॉलेज में मोटापे के साथ इन…

गर्मियों में AC यूज करने के 5 जरूरी नियम, कूलिंग भी बढ़ेगी और बिजली भी बचेगी

AC चलाने का तरीका दिल्ली-NCR समेत देश में कई शहरों और कस्बों में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर (AC) का यूज करते हैं. हालांकि AC चलाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल