हरियाणा और दिल्ली से सीखे भाजपा, अब बिहार में तैयार है चुनावी जंग

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी बिहार चुनाव में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने पर पूरा जोर लगा रही है। पार्टी अपनी स्ट्राइक रेट में और बढ़ोतरी करने के लिए जुटी है। इसके लिए पार्टी ने बूथवार रणनीति बनाई है। बड़े नेताओं की रैलियों, सभाओं के कार्यक्रमों के इतर पार्टी अपनी ओर से लड़ी जा रही 101 सीटों पर हर विधानसभा क्षेत्र देश भर से कार्यकर्ताओं को भेज रही है। यही रणनीति हरियाणा दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी अपनाई गई थी। इसके लिए हर विधानसभा में एक प्रवासी प्रभारी बनाया गया है। प्रवासी प्रभारियों की यह टीम चुनाव के हर पहलु पर नजर रख रही है।

नियमित वीसी के जरिए हो रही है निगरानी
चुनाव प्रबंधन के लिए बिहार को अंचल अनुसार अलग अलग हिस्सों में बांटा गया है। प्रत्येक अंचल पर अन्य प्रदेश से आए संगठन मंत्री स्तर और प्रदेश के वरिष्ठ स्तर के नेता को लगाया गया है। ये अंचल प्रभारी विधानसभा प्रवासी प्रभारियों के सम्पर्क में रह कर हर छोटे से छोटे फीडबैक पर नजर रखे हैं। रोजाना देऱ शाम से रात तक वीसी के जरिए अंचलवार प्रवासी प्रभारियों से राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए फीडबैक ले रहे हैं। इसमें उनके साथ विभिन्न प्रदेशों के प्रमुख नेता जिनमें उप मुख्यमंत्री भी शामिल रहते हैं।

कार्यकर्ताओं के गिले शिकवे दूर करना प्रमुख जिम्मेदारी प्रवासी प्रभारी अपने जिम्मे की विधानसभा में प्रत्याशी की घोषणा , नामांकन और प्रचार के परवान चढ़ने के दौरान क्षेत्र के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाए रखने पर विशेष काम कर रहे हैं। नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के साथ ही विधानसभा में क्षेत्रवार जरूरतों, समीकरणों को साधने के काम में भी जुटे हैं।

संगठन में माहिर लोगों को दी गई है जिम्मेदारी
राजस्थान से बिहार में प्रचार का जिम्मा संभालने वालों में राजेन्द्र राठौड़, दामोदर अग्रवाल, सीपी जोशी, अविनाश गहलोत, कुलदीप धनखड़, अतुल भंसाली शामिल हैं। इन्हें अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा करीब 40 महिला कार्यकर्ता भी बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार के लिए जाएंगी। वहीं अलग अलग मोर्चों के स्तर पर भी कार्यकर्ता बिहार जा रहे हैं।

admin

Related Posts

लोकसभा में तीखी बयानबाज़ी—गिरिराज सिंह ने कहा, राहुल गांधी की भाषा पर उठे सवाल

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वे संसद में एलओपी की तरह व्यवहार नहीं कर रहे थे,…

महिला आरक्षण बिल पर बवाल तेज, भाजपा का प्रदर्शन—राहुल गांधी के आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन

नई दिल्ली लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पास नहीं होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी के घर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 5 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा