दिल्ली में हृदयविदारक दृश्य: अधेड़ शख्स को लोहे की रॉड से मारा गया

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में एक युवक द्वारा एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को बीच सड़क पर लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पिटाई से घायल अधेड़ शख्स इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सरिता विहार थाना पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिये शुक्रवार दोपहर 1 बजे अपोलो अस्पताल से एक एमएलसी की सूचना मिली। इसमें बताया गया था कि एक मारपीट में घायल एक व्यक्ति को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। इस पर सरिता विहार थाने के एसएचओ अन्य पुलिसकर्मियों के साथ तुरंत अस्पताल पहुंचे और मामले में शुरुआती जांच की। घायल की पहचान सरिता विहार के आली गांव में रहने वाले रघुराज सिंह के रूप में हुई जो पेशे से एमसडी स्कूल में एमटीएस के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, आरोपी का नाम मोहित उर्फ पोली पुत्र ज्ञानचंद है। वह भी सरिता विहार के आली गांव का ही रहने वाला है। वहीं उसके साथ आए एक अन्य अज्ञात आरोपी की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

पीड़ित रघुराज सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे वह अपनी कार नंबर DL3EV2731 से अपने घर से ऑफिस के लिए जा रहे थे। जब वह मथुरा रोड के पास आली एक्सटेंशन पहुंचे, तो आरोपी मोहित और उसका एक साथी मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने शिकायतकर्ता की कार रोकी और लोहे की रॉड से कार का विंडशील्ड तोड़ दिया। इसके बाद मोहित ने शिकायतकर्ता को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। पिटाई से शिकायतकर्ता को दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता को उसके दोस्तों और परिवारवालों ने घायल हालत में पास के अपोलो अस्पताल में पहुंचाया और अस्पताल से पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जहां पीड़ित का इलाज अब भी जारी है।

हमले का मकसद
पुलिस की शुरुआती पड़ताल के अनुसार, लगभग 2 साल पहले आरोपी मोहित ने आली एक्सटेंशन में एक प्लॉट खरीदा था और उस प्लॉट पर कंस्ट्रक्शन करवाया था। एक महीने पहले डीडीएन ने उसमें कुछ तोड़फोड़ की थी। मोहित को रघुराज पर शक है कि उन्होंने ही डीडीए में उसके खिलाफ शिकायत की थी, जिसकी वजह से तोड़फोड़ हुई।

किन धाराओं में हुई एफआईआर
पुलिस ने वायरल वीडियो और पीड़ित के बयानों के आधार पर इस मामले में बीएनएस की धारा 118(2)/126(2)/351(2)(3)/3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह मामला आपसी रंजिश का है और इसमें कोई पॉलिटिकल दुश्मनी शामिल नहीं है।

admin

Related Posts

डराने की हद पार: रुचि तिवारी को रेप और नग्न परेड की धमकी, जातिगत हमले का आरोप

नई दिल्ली दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजीसी के सपोर्ट में हुए प्रोटेस्ट के दौरान एक यूट्यूब चैनल की महिला पत्रकार को भीड़ द्वारा घेरकर कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी करने…

प्यार का खौफनाक अंत: नोएडा में कार के अंदर कपल मृत, गोलीकांड से मची दहशत

नई दिल्ली नोएडा के सेक्टर 39 छात्रा क्षेत्र से खौफनाक घटना सामने आई है। वैलेंटाइन डे पर यहां एक कार से एक लड़का और लड़की के शव बरामद हुए हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर