ट्रेन सफर में नया तरीका, व्यक्ति ने वॉशरूम को अपना बेडरूम बना लिया, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली

भारत में त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेनों की भीड़ के वीडियो छा जाते हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने सभी को हैरान कर दिया है. इस वीडियो में एक शख्स ट्रेन के वॉशरूम को ही अपना ‘मेकशिफ्ट बेडरूम’ बना लेता है. वह वॉशरूम के अंदर बिछावन लगाकर आराम से लेटा नजर आता है. यह नज़ारा इतना अजीब और चौंकाने वाला है कि देखने वाले यकीन नहीं कर पा रहे कि कोई ट्रेन के वॉशरूम में ऐसे भी सफर कर सकता है.

ट्रेन के वॉशरूम में बिछाया बिस्तर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ट्रेन के वॉशरूम के अंदर अपने ट्रैवल एसेंशियल्स के साथ लेटा हुआ है. उसके पास एक बिछावन है, जो उसने बड़ी सावधानी से फोल्ड करके खिड़की से टिकाई हुई है. बाहर से वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स को देखकर वह आराम से मुस्कुराता है, मानो यह उसका रोज का ठिकाना हो.

कंटेंट क्रिएटर ने ऐसे किया रिएक्ट

यह वीडियो कंटेंट क्रिएटर विशाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में विशाल प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर इस नज़ारे को रिकॉर्ड करते हैं और कहते हैं, भाई ने तो वॉशरूम को बेडरूम बना दिया!इसके बाद वे मजाकिया लहजे में पूछते हैं कि ये पूरा घर का सामान है? जिस पर अंदर बैठा व्यक्ति बेफिक्र होकर जवाब देता है-हां. हालांकि ये वीडियो कब का है , ये साफ नहीं है.

 'ट्रेन वॉशरूम बना दिया बेडरूम'

यह वीडियो अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज पा चुका है और सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही हैं. कुछ यूजर्स इसे मजेदार मान रहे हैं, जबकि कई ने सफाई और पब्लिक प्रॉपर्टी के दुरुपयोग पर चिंता जताई है. दूसरे ने कहा कि वाकई इसने तो वॉशरूम को बेडरूम बना दिया, यकीन नहीं होता.तीसरे ने लिखा कि इंडियन रेलवेज को वाकई देखना चाहिए कि यात्री ट्रेन में क्या कर रहे हैं.वहीं 

कुछ लोगों ने जताई हमदर्दी

हालांकि कई यूजर्स ने उस व्यक्ति के प्रति सहानुभूति भी जताई. उनका कहना था कि लंबी यात्रा में सीट न मिलने पर उसने बस किसी तरह गुजारा किया होगा.एक यूजर ने लिखा कि शायद उसके पास सीट नहीं थी, इसलिए उसने यही तरीका अपनाया.

admin

Related Posts

देश के विकास के लिए पीएम मोदी का बड़ा बयान, 21वीं सदी का सबसे अहम फैसला लेने वाला है भारत

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय स्तर के 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित किया. सम्मेलन में सरकार, शिक्षा, विज्ञान, खेल,…

अमेरिका की कार्रवाई से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ेगा तनाव, तेल की कीमतें 100 डॉलर पार

न्यूयॉर्क दुनिया की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए मिडिल-ईस्ट को लेकर फिलहाल अभी तक समझौता नहीं हो सका है. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता बेनतीजा रही, जिससे शांति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

बारिश के बीच बेहतरीन तैयारी, गुवाहाटी स्टाफ को मिला 25 लाख

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
बारिश के बीच बेहतरीन तैयारी, गुवाहाटी स्टाफ को मिला 25 लाख

रुतुराज की टीम vs रहाणे की अगुवाई, कौन मारेगा बाजी

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
रुतुराज की टीम vs रहाणे की अगुवाई, कौन मारेगा बाजी

विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

ईरान और कोरिया के आगे झुके भारतीय पहलवान, टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
ईरान और कोरिया के आगे झुके भारतीय पहलवान, टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर