टेस्ट टीम में प्रदर्शन पर सवाल, फिर भी PCB ने शान मसूद को सौंपा प्रशासनिक कार्यभार

कराची 

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दोनों मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी थी. लाहौर में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच को पाकिस्तान ने 93 रनों से जीता था. वहीं रावलपिंडी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी. टेस्ट सीरीज में पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद का प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 170 रन बनाए.

इस टेस्ट सीरीज की समाप्ति के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ऐसा निर्णय लिया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. पीसीबी ने टेस्ट कप्तान शान मसूद को इंटरनेशनल क्रिकेट और प्लेयर अफेयर्स के लिए अपना कंसल्टेंट नियुक्त किया है. यह फैसला बेहद अभूतपूर्व है क्योंकि शायद पहली बार किसी टीम के कप्तान को बोर्ड में प्रशासनिक जिम्मेदारी भी दी गई है.

हालांकि, पीसीबी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या शान मसूद टेस्ट कप्तान बने रहेंगे या दोनों जिम्मेदारियां एक साथ निभाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शान मसूद की इस नई भूमिका की जानकारी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से आयोजित डिनर के दौरान दी गई, जो साउथ अफ्रीकी टीम के सम्मान में आयोजित किया गया था. 

शान मसूद की क्या भूमिका होगी?
पीसीबी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट निदेशक (Director of International Cricket) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करने रहा है, जो इस समय खाली है. माना जा रहा है कि मसूद फिलहाल अस्थायी तौर पर कंसल्टेंट की भूमिका निभाएंगे, जब तक इस पद पर कोई स्थायी नियुक्ति नहीं होती. पीसीबी के बयान में इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई कि मसूद की जिम्मेदारी क्या-क्या होगी या यह व्यवस्था कितने समय तक चलेगी.

वैसे सवाल उठ रहा है कि क्या एक सक्रिय टेस्ट कप्तान बोर्ड में प्रशासनिक पद पर काम कर सकता है, खासकर जब वो खिलाड़ियों और क्रिकेट संचालन से जुड़ा मामला हो. शान मसूद का बतौर कप्तान प्रदर्शन औसत रहा है. उन्होंने अब तक 14 टेस्ट मैचों में पाकिस्तानी टीम की कप्तानी है. इस दौरान टीम को केवल चार मैचो में जीत मिली.

हालांकि बतौर बल्लेबाज शान मसूद का प्रदर्शन टेस्ट मैचों में अच्छा रहा है. उनकी यह नियुक्ति पाकिस्तान क्रिकेट में पहली बार हुई किसी अनोखी व्यवस्था के रूप में देखी जा रही है. यह फैसला दर्शाता है कि पाकिस्तान क्रिकेट में अनिश्चितता और अप्रत्याशित निर्णय देखने को मिल रहे हैं.

admin

Related Posts

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

रायपुर 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026' के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले आज उत्साह और रोमांच के बीच खेले गए। पहले सेमीफाइनल…

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

कराची  पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में एक हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद अब मैदान से ज्यादा सुर्खियां कोर्टरूम जैसी सुनवाई बटोर रही हैं. पाकिस्तान के अनुभवी ओपनर फखर जमां ने PSL…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन