27 अक्टूबर के मंगल महागोचर से इन 5 राशियों को होगा असर, जानें क्या रखें ध्यान में

27 अक्टूबर को मंगल का गोचर वृश्चिक राशि में होने जा रहा है. मंगल का यह परिवर्तन बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि वह अपनी ही राशि में प्रवेश करने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र में मंगल देवता को सभी ग्रहों का सेनापति माना जाता है. साथ ही, इनको साहस, पराक्रम, ऊर्जा, शक्ति, भूमि, संपत्ति और युद्ध जैसे विषयों का कारक भी माना जाता है.  जब कुंडली में मंगल की स्थिति शुभ होती है, तो व्यक्ति निडर और साहसी होता है. वहीं, मंगल की अशुभ स्थिति होने पर व्यक्ति को रक्त संबंधी समस्याएं और जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं. तो चलिए जानते हैं कि 27 अक्टूबर को होने जा रहे मंगल के गोचर से किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है.

1. मेष

मंगल का गोचर मेष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अहंकार भी बढ़ा सकता है. इस समय गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है. किसी विवाद या कानूनी मामले में न उलझें. कार्यक्षेत्र में झगड़े की स्थिति बन सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें और दुर्घटना की आशंका है.

2. वृषभ

इस गोचर के दौरान खर्चो में अचानक बढ़ोतरी संभव है. कुछ पुराने निवेश नुकसान दे सकते हैं. पारिवारिक रिश्तों में टकराव या संवाद की कमी से मानसिक तनाव रह सकता है. सेहत के लिहाज से भी यह समय ठीक नहीं माना जा रहा है. धैर्य और संयम बनाए रखें. यात्रा के दौरान सावधानी रखें. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. व्यवसाय में पार्टनरशिप टूटने या झगड़े की स्थिति बन सकती है.

3. कर्क

मंगल के गोचर से कार्यस्थल का माहौल आपके खिलाफ हो सकता है. सहकर्मियों से विवाद या बॉस से मतभेद संभव है. मानसिक दबाव बढ़ सकता है, जिससे नींद और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होंगे. घरेलू जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी, इसलिए खुद पर नियंत्रण रखना जरूरी है. पैसों से जुड़े नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है.

4. तुला

मंगल का गोचर तुला राशि वालों के धन और आत्मसम्मान पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा. खर्च बढ़ेंगे और आय में रुकावट आएगी. क्रोध से निर्णय गलत हो सकता है. व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा. घर के लोगों के साथ मतभेद संभव हैं. संयम और बचत से ही राहत मिलेगी. गुस्से में कोई कदम न उठाएं, वरना स्थिति बिगड़ सकती है. 

5. धनु  

इस गोचर से आपके खर्च और मानसिक शांति दोनों प्रभावित हो सकते हैं. धन से जुड़ी योजनाएं बिगड़ सकती हैं. और फालतू खर्चो में इजाफा होगा. कोई पुराना निवेश नुकसान दे सकता है. परिवार में भी किसी छोटी बात को लेकर मतभेद हो सकता है.

admin

Related Posts

18 मार्च 2026 राशिफल: जानें किस राशि के लिए भाग्य रहेगा साथ, और किसे रखना होगा सावधानी बरतने का आग्रह

मेष : आज मेष राशि वालों के लिए समय मध्यम है। आपका मन परेशान रहेगा। आपका बिजनेस अच्छा है,बिजनेस के लिए आपको विदेश जाना पड़ सकता है, कुल मिलाकर लाभ…

मंगल दोष से मुक्ति के लिए मंगलवार को अपनाएं ये खास उपाय, बदल जाएगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में मंगल एक बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माने गए हैं. मंगल के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है. ज्योतिष में मंगल को ग्रहों सेनापति माना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी