RJD की सियासी चाल: मिथिला पाग विवाद में फंसी मैथिली ठाकुर और केतकी सिंह

पटना 
बीजेपी की अलीनगर उम्मीदवार लोक गायिका मैथिली ठाकुर की सभा में मिथिला पाग के अपमान का मुद्दा भुनाने की सियासत जारी है। इसमें राजद ने डायरेक्ट एंट्री मार ली है। पाग को मिथिला का स्वाभिमान, संस्कार और गौरव बताते हुए बीजेपी विधायक केतकी सिंह और कैंडिडेट मैथिली ठाकुर पर निशाना साधा है। पाग में मखाना खाने का मैथिली ठाकुर का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

राजद ने सोसल मीडिया पर मिथिला संस्कृति का मामला मैथिली भाषा में उछाला है। कहा है कि पाग सिर पर धारण करने वाला वस्त्र मात्र नहीं बल्कि मिथिला के सम्मान, संस्कार और अस्मिता का प्रतीक है। जिसे पाग पहनाया जाता है, पूरा समाज उसे सम्मान और स्वीकृति प्रदान करता है। इसकी अहमियत किसी राजा के मुकुट से कम नहीं है। ऐसे में कोई पाग को किसी व्यक्ति से कमतर बताकर फेंक देता है तो यह पूरी संस्कृति का अपमान करता है। इससे संस्कृति और परंपरा की आत्मा को ठेस पहुंचती है। पाग का मान बनाए रखिए।

दरअसल यूपी के बांसडीह की बीजेपी विधायक केतकी सिंह मैथिली ठाकुर के प्रचार अभियान में दरभंगा पहुंची। वहां एक सभा में लोगों को संबोधित करते हुए पाग को टेबल पर फेंक दिया और मैथिली ठाकुर को मिथिला का असली सम्मान बताया। इसका वीडियो वायरल हुआ तो सियासी घमासान मच गया। बाद में भाजपा विधायक ने माफी मांग ली लेकिन राजद इस मुद्दे को छोड़ने को तैयार नहीं है। आरजेडी ने सोशल मीडिया पर केतकी सिंह का वीडियो शेयर कर मैथिल भावना कैश करने की कोशिश की है। राजद के ट्वीट पर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

केतकी सिंह न पाग को हाथ में उठाकर पूछा कि यह क्या तो जवाब आया कि मिथिला का सम्मान है। इस पर उन्होंने कहा कि यह पाग नहीं बल्कि यह(मैथिली ठाकुर) मिथिला का सम्मान है। उन्होंने बेपरवाही से पाग को टेबल पर फेंक दिया। वहां मौजूद किसी भाजपाई ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद केतकी सिंह ने माफी मांग ली।

 

admin

Related Posts

असम में राजनीतिक मुकाबला तेज, BJP ने तय किया 18% टारगेट, कांग्रेस पर दबाव

गुवाहाटी  असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा के लिए यहां सत्ता बचाने की चुनौती है। भगवा खेमा अगर यहां सरकार बनाने में सफल होता है तो…

असम में प्रियंका गांधी का आध्यात्मिक सफर, कामाख्या देवी से लिया आशीर्वाद

गुवाहाटी कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को दो दिन के दौरे पर गुवाहाटी पहुंचीं। यहां उन्होंने मां कामाख्या देवी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 3 views
निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा