Meta का बड़ा फैसला: 600 कर्मचारियों की छंटनी, वजह है बेहद चौंकाने वाली

पिछले दिनों बड़े-बड़े सैलरी पैकेज पर हायर करने के लिए सुर्खियों में रही Meta अब छंटनी की वजह से चर्चा में है। खबर है कि कंपनी ने अपने सुपर इंटेलिजेंस लैब डिवीजन से 600 कर्मचारियों को निकाल दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार मेटा के चीफ AI ऑफिसर अलेक्ज़ेंडर वांग ने इसे लेकर एक मेमो जारी किया है। इसमें बताया गया है कि टीम को तेज और प्रभावी बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। कंपनी का कहना है कि छोटे आकार की टीम में फैसले जल्दी लिए जा सकते हैं और हर सदस्य को ज्यादा जिम्मेदारी और असरदार भूमिका दी जा सकती है। हालांकि, इस कदम से कर्मचारियों और सोशल मीडिया पर नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

वांग के मेमो में क्या था?
Meta के चीफ AI ऑफिसर वांग ने अपने मेमो में छंटनी का कारण बताते हुए लिखा कि छोटी टीमों में बातचीत और मंजूरी का प्रोसेस तेज हो जाएगा और इससे फैसले लेना आसान होगा। Meta चाहती है कि उनकी AI टीम इंडस्ट्री की सबसे चुस्त और टैलेंटेड टीम बने। गौरतलब है कि मेटा ने हाल के महीनों में OpenAI, Google DeepMind और Apple जैसी कंपनियों से करोड़ों डॉलर खर्च करके AI विशेषज्ञों को भर्ती किया था। वहीं अब कंपनी पुराने AI रिसर्च और इंफ्रास्ट्रक्चर यूनिट्स से कर्मचारियों को हटाकर नई योजना पर काम कर रही है। इस बड़ी छंटनी के बाद भी वांग का कहना है कि कंपनी AI प्रोजेक्ट्स में निवेश कम नहीं करने वाली।

कौन प्रभावित हुए और क्या मिलेगी मदद
मेटा की इस छटनी के चलते उसके पुराने AI रिसर्च, प्रोडक्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर यूनिट्स प्रभावित हुए हैं। बता दें कि नई और हाई-प्रोफाइल TBS लैब को छंटनी से बाहर रखा गया है। बता दें कि जिन कर्मचारियों को हटाया गया है उन्हें 16 हफ्तों का वेतन दिया जाएगा। इसके अलाव नौकरी में पूरे हुए सालों के मुताबिक हर साल के लिए 2 हफ्ते की ज्यादा सैलरी दी जाएगी। निकाले गए कर्मचारियों को नवंबर 21 तक का “नॉन-वर्किंग नोटिस पीरियड” दिया गया है, ताकि वे मेटा में किसी और रोल के लिए आवेदन कर सकें। कंपनी की रिक्रूटमेंट टीम भी उनकी मदद कर रही है।

नाराजगी जता रहे कर्मचारी
Meta के छंटनी के फैसले के बाद से सोशल मीडिया पर लोग गुस्से में है। इसे लेकर Blind ऐप पर एक कर्मचारी ने लिखा है कि कुछ महीनों पहले आए कर्मचारियों के चलते सालों से काम कर रहे कर्मचारियों को निकाल दिया गया है। किसी ने इंटरनेट पर यह तक लिखा है कि अमीर लोग भूल जाते हैं कि नौकरी सिर्फ एक आंकड़ा नहीं बल्कि किसी की पूरी जिंदगी होती है। लोगों ने यह भी अंदेशा जताया है कि Meta अपने काम को आउटसोर्स करने की तैयारी में है। इससे पता चलता है कि अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी हाई-टेक नौकरियां भी सुरक्षित नहीं हैं।

admin

Related Posts

इतिहास खतरे में! राज्यसभा में धरोहरों की सुरक्षा पर जताई गई गंभीर चिंता

नई दिल्ली राज्यसभा सदस्य मीनाक्षी जैन ने शुक्रवार को देश की अमूल्य धरोहरों की रक्षा का महत्वपूर्ण विषय सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि सदन का ध्यान देश की अमूल्य…

कचरा प्रबंधन पर लापरवाही भारी: सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल नगर निगम को दिखाई सख्ती

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों में बार-बार बदलाव करने से जमीनी हकीकत में तब तक सुधार नहीं होगा, जब तक अधिकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा