रणवीर शौरी की ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई,

अभिनेता रणवीर शौरी की अपकमिंग फिल्म ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें रोमांस, कॉमेडी और पंजाबी संस्कृति का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।

मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक नाम, ढेर सारी हंसी। प्यार, हंगामा और एक ट्विस्ट, जो सब कुछ बदल देगा। फिल्म ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।”

2 मिनट 13 सेकंड का ट्रेलर काफी शानदार है। फिल्म की कहानी जस्सी नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें रणवीर शौरी एक साड़ी दुकानदार की भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ सिकंदर खेर, हर्षवर्धन सिंह देव, रहमत रतन, मनु ऋषि चड्ढा, सुदेश लहरी और ग्रुशा कपूर जैसे शानदार कलाकार दिखेंगे। यह फिल्म पंजाबी संस्कृति को दर्शाती है, जहां एक साधारण शादी एक नाम की वजह से हास्य और अराजकता के तूफान में बदल जाती है।

परन बावा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ का निर्देशन परन बावा ने किया है, जिन्होंने ‘रंग दे बसंती’, ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’, और ‘अंग्रेजी मीडियम’ जैसी फिल्मों में सहायक कलाकार के रूप में काम किया है। इस फिल्म के साथ वे निर्देशन में कदम रख रहे हैं। फिल्म को सोमा सिंह देओ और मजाहिर अब्बास ने प्रोड्यूस किया है, जबकि परवेज आलम खान और ऋष राज सह-निर्माता हैं।

फिल्म का संगीत आई.पी. सिंह, रेव शेरगिल, शिव कुमार बतालवी, प्रशांक बेवर और हर्षवर्धन सिंह देओ ने दिया है। कोरियोग्राफी ध्रुव धाला ने की है। फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस का शानदार मेल है, जो दर्शकों को एक मजेदार पारिवारिक मनोरंजन का वादा करता है। फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साथ ही, हंसी, प्यार और हंगामे का एक अनोखा अनुभव लेकर आएगी।

admin

Related Posts

कला के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने हिला देने वाले बोलों के कारण माफिया मुंडीर पर लगाया प्रतिबंध

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स को यह आदेश दिया कि यो यो हनी सिंह और बादशाह का विवादित और अश्लील गाना 'Volume 1'…

धुरंधर 2 की 900 करोड़ के पार की धाक और प्रोजेक्ट हेल मेरी और उस्ताद भगत सिंह का जानें अब तक का कलेक्शन

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में लगी हैं। सबसे ज्यादा बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2' कमाई कर रही है। वीकएंड पर फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम