यूपी एक्सप्रेस-वे अपडेट: हर 100 किमी पर फायर चौकी, हादसों में राहत टीम तुरंत पहुंचेगी

लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि प्रदेश के सभी एक्सप्रेस-वे पर हर 100 किलोमीटर की दूरी पर फायर चौकी स्थापित की जाएगी। इन चौकियों पर प्रशिक्षित दमकल कर्मी और अत्याधुनिक उपकरणों से लैस फायर टेंडर तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी दुर्घटना या वाहन में आग लगने की स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

सीएम योगी ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अग्निशमन विभाग की समीक्षा बैठक में ये निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों और आगजनी की घटनाओं में जनहानि को रोकने के लिए गोल्डन ऑवर के भीतर कार्रवाई बेहद जरूरी है। इसलिए एक्सप्रेस-वे पर हर सौ किलोमीटर पर छोटी फायर चौकी बनाई जाएगी।

अत्याधुनिक तकनीक और स्पेशल यूनिट
सीएम ने कहा कि फायर सर्विस को केमिकल, बायोलॉजिकल और रेडियोलॉजिकल दुर्घटनाओं के साथ-साथ सुपर हाईराइज बिल्डिंग्स में आग से निपटने के लिए विशेष यूनिट गठित करनी होगी। इन टीमों को आधुनिक उपकरणों और उन्नत प्रशिक्षण से लैस किया जाएगा।

नई भर्तियों को मंजूरी
बैठक में 98 राजपत्रित और 922 अराजपत्रित नए पदों के सृजन पर भी सहमति बनी है। इससे विभाग की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और जनसेवा की गति तेज़ होगी। इसके अलावा, हर जनपद में अकाउंट कैडर स्थापित करने तथा राज्य अग्निशमन प्रशिक्षण महाविद्यालय में अतिरिक्त पदों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।

एयरपोर्ट पर भी फायर टीम तैनात
अभी तक कुशीनगर, आजमगढ़, श्रावस्ती, कानपुर नगर, अयोध्या, अलीगढ़, मुरादाबाद, चित्रकूट और सोनभद्र जैसे नए एयरपोर्ट्स पर अग्निशमन सेवाओं की टीमों को पहले ही तैनात किया जा चुका है। सीएम योगी ने कहा कि फायर सर्विस सीधे जनता के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा से जुड़ा विभाग है, इसलिए इसका ढांचा ऐसा होना चाहिए जो हर स्थिति में त्वरित और कुशल प्रतिक्रिया देने में सक्षम हो। उन्होंने विभाग के पुनर्गठन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

admin

Related Posts

लखनऊ कोर्ट ने रोहिंग्या और बांग्लादेशी मानव तस्करी मामले में 9 दोषियों को सुनाई 7-8 साल की सजा

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मानव तस्करी के एक बड़े मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है. NIA और यूपी एटीएस से जुड़े इस केस में विशेष न्यायाधीश…

हेल्पलाइन नम्बर एक्टिव रहे, सनस्याओं का करायें समुचित समाधान: मुख्यमंत्री

विशेषज्ञ समिति बनाकर स्मार्ट मीटर शिकायतों की जांच कराएं:मुख्यमंत्री ईमानदार है आम उपभोक्ता, बिना गलती किसी का बिजली कनेक्शन न काटा जाए: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री का निर्देश, ऊर्जा मंत्री और पॉवर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

रोमांच की पराकाष्ठा! मुकुल चौधरी के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ और छक्कों की झड़ी ने LSG को दिलाई ऐतिहासिक जीत।

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
रोमांच की पराकाष्ठा! मुकुल चौधरी के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ और छक्कों की झड़ी ने LSG को दिलाई ऐतिहासिक जीत।

विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 2 views
विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 3 views
BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा