भारत ने कहा—बंदूक की नोक पर कोई डील नहीं, फैसले में जल्दबाजी नहीं

नई दिल्ली

कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने भारत और अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा बयान दिया है. शुक्रवार को उन्‍होंने कहा कि भारत जल्दबाजी में या सिर पर बंदूक तानकर व्यापार समझौते नहीं करता. उन्होंने कहा कि भारत यूरोपीय संघ (EU) और अमेरिका समेत देशों और क्षेत्रों के साथ व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है. जर्मनी में बर्लिन डायलॉग में उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ हमारी बातचीत जारी है. अमेरिका से बात कर रहे हैं, लेकिन हम जल्दबाजी में सौदे नहीं करते और न ही समय सीमा तय करके या बंदूक तानकर डील करते हैं. 

टैरिफ से बचने के लिए नए मार्केट की खोज
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल इस वार्ता में भाग लेने के लिए बर्लिन में हैं. उन्‍होंने कहा कि किसी भी ट्रेड डील को लॉन्‍ग टर्म नजरिए से देखा जाना चाहिए. भारत कभी भी जल्‍दबाजी में या किसी आवेश में आकर फैसला नहीं करता है. इसके अलावा, गोयल ने टैरिफ पर बोलते हुए कहा कि हाई टैरिफ से निपटलने के लिए भारत नए मार्केट की तलाश भी कर रहा है. 

भारत क्‍या अपनी शर्तों पर कर रहा डील? 
जब गोयल से यह सवाल किया गया कि क्‍या भारत को शर्तों के अनुसार लॉन्‍गटर्म फेयर ट्रेड डील मिल रही है तो उन्‍होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि भारत ने कभी भी राष्‍ट्रीय हित के अलावा किसी अन्‍य आधार पर यह तय किया है कि उसके मित्र कौन होंगे? और अगर कोई मुझसे कहता है कि आप यूरोपीय संघ के साथ दोस्‍ती नहीं रह सकते, तो मैं इसे स्‍वीकार नहीं करूंगा या कोई कल मुझसे कोई कहता है कि मैं केन्‍या के साथ काम नहीं कर सकता है, यह स्‍वीकार्य नहीं है. 

किस देश का प्रोडक्‍ट खरीदें, सबकी अपनी मर्जी
गोयल ने ट्रेड डील को लेकर कहा कि किसी देश के खास उत्‍पाद को खरीदने का फैसला पूरी तरह से डील करने वाले देश का होता है. दुनिया तय करती है कि उसे कौन सा प्रोडक्‍ट चाहिए. गोयल का यह बयान इसलिए महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि अमेरिका भारत पर रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करने का दबाव बना रहा है. 

फेयर और बेहतरीन डील करेंगे: गोयल
गोयल ने इससे पहले भारत अमेरिका के साथ डील को लेकर एक और बयान दिया था. उन्‍होंने कहा कि भारत अमेरिका के बीच डील को लेकर बातचीत अच्‍छी चल रही है. जल्‍द ही दोनों पक्षों में समझौता होगा. हम एक फेयर और बेहतरीन डील करेंगे. 

admin

Related Posts

थिएटर बंद, लेकिन घर में छाई धुरंधर: पाकिस्तान में 16 रुपए में मिल रही पायरेटेड CD

इस्लामाबाद   रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर पाकिस्तान में थिएट्रिकल रिलीज के दौरान बैन कर दी गई. हालांकि, लोगों ने फिल्म के ओटीटी पर आते ही बता दिया कि…

CJI सूर्यकांत ने RERA पर सुनाया फैसला, कहा—दागी बिल्डरों को फायदा देने वाला कानून खत्म होना चाहिए

नई दिल्ली उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि सभी राज्यों के लिए रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (RERA) के गठन पर पुनर्विचार करने का यह सही समय है क्योंकि यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी