मनोज तिवारी का ‘छठ तोहफा’, रिलीज किया ‘हां, हम बिहारी हैं जी’ गाना

मुंबई,

 भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने एक नया गाना ‘हां, हम बिहारी हैं जी’ रिलीज किया है, जो बिहार की संस्कृति, गौरव और माटी से जुड़े हर पहलू को सुंदरता से उजागर करता है। इस गाने में छठ पूजा का भी जिक्र किया गया है। गाने की लय और बोल बिहार के लोगों की मेहनत, कला और संस्कृति को प्रगति की ओर अग्रसर करने की प्रेरणा देते हैं। ‘हां, हम बिहारी हैं जी’ गाना भोजपुरी आईटी सेल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

मनोज तिवारी ने इंस्टाग्राम पर इस गाने का एक क्लिप पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, “सबसे ज्यादा आईएस-पीसीएस विद्यापति की रचना हैं हम। रेणु की कहानी दे दी, दिनकर की कविता हैं हम। कभी सांचे में ढल जाते हैं, कभी खुद सांचा बन जाते हैं, कभी चट्टानों से टकराकर झरना हम नया बनाते हैं। गुरु गोविंद सिंह का साहस नालंदा की क्यारी हैं जी। हां, हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी।”

अपने इस पोस्ट में उन्होंने अपने फैंस से अपील की कि वे इस गाने को जरूर देखें और बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को महसूस करें।

गाने की टीम की बात करें, तो गाने के बोल अतुल कुमार राय ने लिखे हैं और संगीत मधुकर आनंद ने दिया है। इसके साथ ही शैलेंद्र द्विवेदी ने गाने को कंपोज किया है।

मनोज तिवारी ने हमेशा अपने गानों और फिल्मों के जरिए बिहार की पहचान को बढ़ावा दिया है। उनका यह गाना न केवल भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक तोहफा है, बल्कि बिहार की संस्कृति को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का एक प्रयास भी है। बिहार की मेहनतकश जनता, उनकी कला और उनके गौरवशाली इतिहास को मनोज तिवारी ने पेश किया है।

मनोज तिवारी का करियर हमेशा से ही बहुआयामी रहा है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनका योगदान एक अभिनेता और गायक के रूप में अत्यधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’, ‘दरोगा बाबू आई लव यू’, और ‘बंधन टूटे ना’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाई।

इसके अलावा उनका गाना ‘जिया हो बिहार के लाला’ आज भी लोगों का पसंदीदा है। वहीं, राजनीति में भी उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है। वे 2014 और 2019 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर दिल्ली के उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद चुने गए।

 

admin

Related Posts

बिग बी की हेल्थ अपडेट पर मचा हड़कंप, अमिताभ बच्चन बोले- ‘चिंता मत कीजिए’

मुंबई बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर इन दिनों उनके फैंस परेशान हैं. हाल ही में खबर आई थी कि सुपरस्टार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिर…

‘बोल्ड दिखना था’, डेजी शाह ने इंटीमेट सीन शूटिंग का अनुभव किया साझा

मुंबई  एक्ट्रेस बनने से पहले डेजी शाह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया था. एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से पहचान बनाई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 2 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस