शहाबुद्दीन का खौफ और लालू का ‘जंगलराज’ – अमित शाह ने खोली सिवान की सच्चाई

सिवान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार विधानसभा के चुनाव प्रचार अभियान में उतरे। उन्होंने सिवान में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद के शासनकाल को जंगलराज बताया। उन्होंने कहा कि कई वर्षों तक लालू यादव और राबड़ी देवी के जंगलराज में शहाबुद्दीन का खौफ, अत्याचार, और हत्याएं, ये सब सिवान ने सहा है। उस दौर में सिवान की भूमि लहूलुहान हो गई, मगर सिवानवासियों ने झुकने का नाम नहीं लिया। अमित शाह ने सिवान के कइलगढ़ मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल गर्मा दिया। उन्होंने मंच से सिवान की आठों विधानसभा के एनडीए प्रत्याशियों की जीत का आह्वान करते हुए कहा कि बिहार को एक बार फिर विकास और सुरक्षा की दिशा में आगे बढ़ाना है। अमित शाह ने संबोधन की शुरुआत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने कभी आतंक के आगे सिर नहीं झुकाया।

शाह ने सिवान में अतीत के आतंक के दौर का जिक्र करते हुए शहाबुद्दीन के शासनकाल में हुए तेजाब कांड और निर्दोष लोगों की हत्याओं को याद किया। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को दोबारा मौका मत दीजिए जो सिवान को दहशत के दौर में ले जाना चाहते हैं। गृह मंत्री ने शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शाहब का नाम लेते हुए कहा कि अगर ऐसे प्रत्याशी जीतेंगे तो सिवान में फिर वही आतंक का माहौल लौट आएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने बिहार में चारों तरफ विकास का पहिया घुमाया। मुफ्त बिजली, आशा बहनों का मानदेय बढ़ाकर, शहीद परिवारों के सम्मान जैसी योजनाओं से आमजन का जीवन आसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि जंगलराज की समाप्ति नीतीश कुमार की देन है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया और हम यह चुनाव भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रहे हैं। शाह ने अपने भाषण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “राहुल बाबा घुसपैठियों को देश में बसाने की बात करते हैं, जबकि मोदी सरकार देश से घुसपैठ खत्म करने में लगी है। राहुल गांधी ऐसे लोगों का समर्थन कर रहे हैं जिनकी सोच शहाबुद्दीन जैसी है।” अंत में अमित शाह ने एनडीए प्रत्याशी मंगल पांडेय के लिए वोट की अपील करते हुए कहा, “हमने सिवान को एक बना-बनाया मंत्री दिया है, इन्हें विजयी बनाइये ताकि सिवान की आवाज दिल्ली तक और बुलंद हो।”

admin

Related Posts

कांग्रेस में बदलाव तय! डीके शिवकुमार संभालेंगे कर्नाटक की कमान, आज होगा सत्ता हस्तांतरण

बेंगलुरु  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. सीएम सिद्धारमैया ने मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में यह ऐलान किया। सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मुलाकात के…

ममता को बड़ा झटका लगने के संकेत! भाजपा बोली- TMC के कई विधायक छोड़ सकते हैं साथ

कलकत्ता णमूल कांग्रेस में जल्द ही बड़ी टूट हो सकती है। भारतीय जनता पार्टी सांसद का दावा है कि आधे से ज्यादा टीएमसी सांसद पार्टी बदलने के लिए तैयार हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 0 views
रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 1 views
सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 1 views
WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल