भाई-दूज पर हिमानी शिवपुरी ने शेयर किया भावुक पोस्ट, बताया रिश्ते का महत्व

नई दिल्ली,

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व भाई-दूज गुरुवार को देशभर में मनाया जा रहा है। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी आयु की कामना करती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने भी भाई-दूज के मौके पर अपने भाई के लिए प्यारा सा पोस्ट किया है और भाई-बहन के प्यारे बॉन्ड को दिखाया है।

हिमानी शिवपुरी ने अपने सोशल मीडिया पर भाई के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें भाई-बहन के बीच का बॉन्ड साफ दिखाई दे रहा है। दोनों के चेहरे पर प्यारी मुस्कान है। कैप्शन में हिमानी ने लिखा, “भाईदूज की शुभकामनाएं। भाई-बहन का रिश्ता बहुत मजबूत होता है, क्योंकि ये खून का रिश्ता होता है, साथ बड़े होते हैं, साथ प्यार और लड़ाई करते हैं, और भी बहुत कुछ। आपको ढेर सारा प्यार।”

इससे पहले, एक्ट्रेस ने हाल ही में दिवाली को लेकर एक फनी वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वो कहती हैं कि अरे, त्योहार को कुंवारे मनाते हैं…शादीशुदा तो हर दिन अपनी बीवी को मनाते हैं।

हिमानी शिवपुरी फिल्म सिटकॉम हप्पू की उलटन-पटलन में अम्मा जी का रोल निभा रही हैं। हिमानी इस सीरियल में साल 2019 से बनी हुई हैं। उन्होंने टीवी के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने 30 साल पूरे किए हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अपने करियर में हिमानी शिवपुरी ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साथ ही, टीवी के कई सीरियल में भी अपनी अदाकारी दिखाई। उन्होंने ‘हम आपके हैं कौन’, ‘राजा’, ‘खामोशी’, ‘मीरा के गिरधर’ और ‘परदेश’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

admin

Related Posts

बिग बी की हेल्थ अपडेट पर मचा हड़कंप, अमिताभ बच्चन बोले- ‘चिंता मत कीजिए’

मुंबई बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर इन दिनों उनके फैंस परेशान हैं. हाल ही में खबर आई थी कि सुपरस्टार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिर…

‘बोल्ड दिखना था’, डेजी शाह ने इंटीमेट सीन शूटिंग का अनुभव किया साझा

मुंबई  एक्ट्रेस बनने से पहले डेजी शाह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया था. एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से पहचान बनाई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 2 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस