INDIGO की नई फ्लाइट से रायपुर-दिल्ली यात्रा होगी आसान, रोजाना उड़ानें और राहतभरा किराया

रायपुर 
 26 अक्टूबर से शुरू हो रहे टर्मिनल-2 पर एअर इंडिया के बाद अब इंडिगो ने भी अपनी उड़ानों को शुरू करने की घोषणा की है। यहां से इंडिगो अपनी घरेलू उड़ानों को शुरू करने जा रही है।

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की जिन उड़ानों का नंबर 6ई-2000 से 6ई-2999 के बीच होगा, वे टर्मिनल 2 से संचालित होंगी। शेष उड़ानें या तो टर्मिनल 1 या टर्मिनल 3 से संचालित होंगी यानी इंडिगो अपनी उड़ानें 26 अक्टूबर से तीनों टर्मिनल से संचालित करने जा रही है।

इंडिगो के अनुसार, आईजीआई एयरपोर्ट पर नई व्यवस्था 26 अक्टूबर से लागू हो जाएगी। नई व्यवस्था के अनुसार उड़ान संख्या 6ई-5000 से 6ई-5999 तक की सभी उड़ानें और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें टर्मिनल 3 से संचालित होंगी। शेष (6ई-2000 से 6ई-2999 के बीच व 6ई-5000 से 6ई-5999 तक को छोड़कर ) उन्हें टर्मिनल 1 से संचालित किया जाएगा।

यह रहेगा प्रस्तावित शेड्यूल

इंडिगो की नई फ्लाइट दोपहर के समय संचालित की जाएगी। प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार, फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे उड़ान भरेगी और रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर 2:05 बजे पहुंचेगी। वहीं फ्लाइट रायपुर से दोपहर 2:35 बजे रवाना होकर शाम 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

24 उड़ानें रोजाना संचालित हो रही

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर एयरपोर्ट से 24 उड़ानें रोजाना संचालित हो रही हैं। 26 अक्टूबर से इंडिगो की उड़ान शुरू होने के बाद संख्या बढ़ जाएगी। इससे न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से कनेक्टिविटी भी और मजबूत होगी।

दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में बढ़ेगे फ्लाइट के विकल्प

26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में फ्लाइट के कई विकल्प यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-2120 दिल्ली से सुबह 10:15 बजे उड़ान भरेगी और 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में उड़ान 6E-6640 दोपहर 12:45 बजे रायपुर से रवाना होकर 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इंडिगो ने जोड़ी नई दिल्ली–रायपुर उड़ान: कुल संख्या हुई 5

वर्तमान में इंडिगो की 4 उड़ानें संचालित होती हैं, जबकि नई उड़ान के साथ यह संख्या 5 हो जाएगी। फ्लाइट का नया विकल्प मिलने से दिल्ली और रायपुर के बीच यात्रा समय में लचीलापन मिलेगा और यात्रियों को टिकट की उपलब्धता में भी राहत मिलेगी।

 

admin

Related Posts

दवा कारोबारियों का बड़ा ऐलान, छत्तीसगढ़ में कल नहीं खुलेंगी मेडिकल दुकानें

रायपुर. ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ ऑफलाइन दवा विक्रताओं ने हल्ला बोल दिया है. छत्तीसगढ़ सहित देशभर में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा विक्रेताओं ने 20 मई को…

पोषण और देखभाल से बदली शान्वी की जिंदगी, अब है स्वस्थ और खुशहाल

रायपुर महिला एवं बाल विकास विभाग की सतत निगरानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिवार के सहयोग से बीजापुर जिले के विकासखंड भोपालपटनम के ग्राम पीलूर की एक वर्षीय बालिका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म