50,000 लोगों की नौकरी पर संकट, कंपनियों की छुपी हुई छंटनी योजना ने मचाया हड़कंप

नई दिल्ली

देश के आईटी सेक्टर में बड़े पैमाने पर छंटनी होने वाली है. एक अनुमान के मुताबिक, इस साल के आखिर तक 50,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है. यह संख्या ऊपर-नीचे भी हो सकती है.

रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 और 2024 के बीच लगभग 25,000 लोगों की नौकरी चली गई. इस साल यह संख्या दोगुनी हो सकती है. अपने यहां वर्कफोर्स कम करने के लिए कंपनियां कई पैंतरे अपना रही हैं जैसे कि कभी परफॉर्मेंस सही न होने का हवाला देकर काम से निकाला जा रहा है, तो कभी प्रोमोशन देने में देरी की जा रही है या वॉलेंट्री रेजिग्नेशन देने का अनुरोध किया जा रहा है.

अभी और निकाले जाएंगे लोग
हाल ही में TCS और Accenture जैसी बड़ी आईटी कंपनियों ने बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान किया. ऊपर से TCS का प्लान मार्च 2026 तक लगभग 12,000 और कर्मचारियों की छंटनी करने का भी है, जो उनके टोटल वर्कफोर्स का 2 परसेंट है. वहीं, Accenture ने जून और अगस्त के बीच दुनिया भर में अपने 11,000 कर्मचारियों को काम से निकाला है.

US बेस्ड HFS रिसर्च के CEO फिल फ़र्श्ट ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया,  इस साल कई बड़ी कंपनियों ने गुपचुप तरीके से कई लोगों को काम से निकाल दिया. Teamlease Digital की CEO नीति शर्मा ने अनुमान लगाते हुए कहा कि छंटनी से प्रभावित आईटी पेशेवरों की संख्या साल के अंत तक 55,000-60,000 तक बढ़ सकती है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस दौर में कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर काम के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा ले रही हैं.

क्यों हो रही है छंटनी?
भारत में कंपनियां खुद को एआई ट्रांसफॉर्मेशन के दौर में खुद को ढाल रही हैं. कामकाज के तरीके बदल रहे हैं. एआई को अपनाकर सिर्फ कॉस्ट कटिंग ही नहीं किया जा रहा, बल्कि यह एक रणनीतिक बदलाव भी है.

इसके अलावा, कंपनी में छंटनी होने की कई और भी वजहें हैं जैसे कि भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिका की इमिग्रेशन पॉलिसी, H-1B की बढ़ती लागत वगैरह. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा एनालिटिक्स, एआई और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में विशेषज्ञता रखने वाली कंपनियां इस बदलाव को ज्यादा सफलतापूर्वक अपना रही हैं, जबकि पारंपरिक आउटसोर्सिंग कंपनियों को सबसे ज्यादा व्यवधानों का सामना करना पड़ रहा है.

admin

Related Posts

नगर संवर्ग में पहली बड़ी भर्ती, खाली पदों से स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

लखनऊ उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से यह नगर क्षेत्र (संवर्ग) में पहली शिक्षक भर्ती होगी। पहले नगर और ग्रामीण क्षेत्र एक साथ चलते थे। 1981 में…

रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन

 भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेल मंत्रालय के अधीन टेक्नीशियन के विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?