शादीशुदा महिला के साथ दुराचार और ब्लैकमेल का मामला, आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में

भिलाई
छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले के स्मृतिनगर क्षेत्र से एक शर्मनाक सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने शादीशुदा महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और पैसों की मांग करते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गणेश रुंगटा के खिलाफ धारा 308, 64(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
 
क्या है पूरा मामला? 
स्मृतिनगर चौकी पुलिस के अनुसार, आरोपी गणेश रुंगटा की महिला से पहले से पहचान थी। इसी पहचान का फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू किया। उसने कहा कि उसके पास महिला का एक अश्लील वीडियो है और यदि उसने पैसे नहीं दिए तो वह इसे सार्वजनिक कर देगा। जब महिला पैसे देने के लिए आरोपी से मिलने पहुंची, तो आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया और जबरन संबंध बनाए। घटना के बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए अपने परिजनों को सबकुछ बताया। परिजनों की मदद से महिला ने स्मृतिनगर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई
शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी गणेश रुंगटा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के ठिकाने की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। 

पुलिस ने चेतावनी देने के साथ की अपील
पुलिस ने इस घटना को समाज के लिए चेतावनी बताया है। अधिकारियों का कहना है कि सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराध बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन ऐसे मामलों में पीड़ितों को डरना नहीं चाहिए, बल्कि तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए।  पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस तरह के अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और पीड़ितों को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। 

admin

Related Posts

RTE एडमिशन में बड़ा परिवर्तन, सिर्फ 1425 बच्चों को मिलेगा दाखिला, केजी-नर्सरी की व्यवस्था खत्म

दुर्ग  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जिले में आरटीई सीटों में भारी कटौती…

मां बम्लेश्वरी धाम के भक्तों के लिए खास सुविधा: 23 से 28 मार्च तक चलेगी विशेष ट्रेन

बिलासपुर चैत्र नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगने वाले नवरात्रि मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 0 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार