400 लोगों के साथ फलाहार करेंगे मुख्यमंत्री, बच्चों को देंगे मिठाई और ट्रॉफी

वार्ड देवकली में बच्चों संग दीपोत्सव की खुशियां साझा करेंगे योगी

समरसता का संदेश देगा मुख्यमंत्री का दीपोत्सव कार्यक्रम

अयोध्या,

नौवां दीपोत्सव इस बार अयोध्या के इतिहास में एक नई सामाजिक परंपरा जोड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तय किया है कि दीपोत्सव के अगले दिन वे निषाद और मलिन बस्ती के परिवारों के बीच जाकर उनके साथ दिवाली का पर्व मनाएंगे। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम इस संदेश के साथ आयोजित किया जा रहा है कि प्रभु श्रीराम की नगरी में किसी भी घर का दीपक बुझा न रहे।

हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करेंगे मुख्यमंत्री
दीपोत्सव के मुख्य दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर हनुमान जी का दर्शन-पूजन करेंगे, उसके बाद रामलला के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री भगवान श्रीराम से प्रदेश की समृद्धि, शांति और लोकमंगल की कामना करेंगे। इसके पश्चात वे अयोध्या के प्रमुख संतों और मठ-महंतों से भेंटकर आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे व कारसेवक भी जाएंगे।

निषाद बस्ती में फलाहार और दीप प्रज्वलन
रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वार्ड संख्या एक के अभिरामदास नगर (निषाद बस्ती) जाएंगे, जहां वे स्थानीय परिवारों के साथ दिवाली का पर्व मनाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सामुदायिक रूप से फलाहार करेंगे और लगभग 400 लोगों के साथ दीप जलाकर सामूहिक उत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निषाद परिवारों के घर जाकर दीप प्रज्वलित करेंगे, बच्चों को मिठाइयां और ट्रॉफियां वितरित करेंगे, तथा कुछ वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर दीपोत्सव की शुभकामनाएं देंगे।

मलिन बस्ती देवकली में बच्चों संग मनाएंगे दिवाली
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वार्ड देवकली की मलिन बस्ती पहुंचेंगे, जहां वे बच्चों का उत्साह बढ़ाएंगे और उनके साथ दीप जलाकर दिवाली की खुशियां साझा करेंगे। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम समाज के गरीब, वंचित और पिछड़े तबकों के बीच समरसता और सहभागिता का सशक्त संदेश देगा।

प्रशासन ने की चाक-चौबंद तैयारियां
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस विशेष कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बस्तियों में सुरक्षा, स्वच्छता, रोशनी और सजावट के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगर निगम, विद्युत विभाग और सफाई कर्मी लगातार सक्रिय हैं। जहां-जहां मुख्यमंत्री का भ्रमण प्रस्तावित है, वहां सड़कों की मरम्मत, दीपों की सजावट और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह कार्यक्रम दीपोत्सव की उस मूल भावना को जीवंत करता है, जिसमें हर वर्ग, हर बस्ती और हर व्यक्ति को शामिल करने का संकल्प निहित है। मुख्यमंत्री का उद्देश्य स्पष्ट है दीपोत्सव सिर्फ अयोध्या की झिलमिलाती सड़कों तक सीमित न रहे, बल्कि हर बस्ती, हर घर तक उसका प्रकाश पहुंचे।

admin

Related Posts

स्कूलों की ‘कमाई’ पर रोक की तैयारी: अभिभावकों से लूट पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

 लखनऊ  नए शिक्षण सत्र के साथ ही निजी स्कूलों में फीस वृद्धि, ड्रेस व महंगी पाठ्य पुस्तकों के नाम पर आर्थिक शोषण शुरू हो गया है। प्रदेश भर में निजी…

प्रशासनिक प्रदर्शन में रामपुर टॉप, IGRS मार्च रिपोर्ट में जिलों की रैंकिंग जारी

 जयपुर   यूपी सरकार शिकायतों के निस्तारण को लेकर लगातार दूसरी आर रामपुर ने बाजी मारी है। फरवरी में भी रामपुर शिकायतों के निस्तारण के मामले में पहले स्थान पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका