वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, टीम से बाहर हुआ दिग्गज ऑलराउंडर

पर्थ
 भारत के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन हल्की चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. इस चोट का आगामी एशेज पर गहरा असर पड़ सकता है.

26 साल के ग्रीन की जगह मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल किया गया है. लाबुशेन शनिवार रात शेफील्ड शील्ड मैच खत्म होने के बाद एडिलेड से उड़ान भरेंगे और रविवार को होने वाले पहले वनडे से पहले पर्थ में ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे.

ग्रीन न्यूजीलैंड के टी-20 अंतरराष्ट्रीय दौरे से चूकने के बाद हाल ही में प्रतिस्पर्धी गेंदबाजी में लौटे थे और पिछले हफ्ते पर्थ में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए शुरुआती शील्ड राउंड में खेले थे. उन्हें मैच में आठ ओवर फेंकने थे, लेकिन उन्होंने केवल चार ओवर फेंके और एक विकेट लिया.

भारत के खिलाफ पहले दो वनडे मैच में उनके गेंदबाजी करने की संभावना कम ही थी, लेकिन 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले शील्ड के तीसरे दौर में ज्यादा ओवर गेंदबाजी करने के लिए वह अपनी क्षमता बढ़ा रहे थे. उन्हें सिडनी में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से आराम दिया जा रहा था और एशेज की तैयारी के लिए शील्ड के तीसरे और चौथे दौर में खेलने के लिए वह इसके बाद होने वाली टी-20 सीरीज से भी चूकने वाले थे.

खबर है कि कैमरन ग्रीन थोड़े समय के लिए पुनर्वास अवधि से गुजरेंगे और उम्मीद की जा रही है कि वह 11 दिन में WACA में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तीसरे शील्ड मैच में खेल और गेंदबाजी कर सकेंगे.

भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 19 अक्टूबर को पर्थ वनडे से होगी. इसके बाद 23 तारीख को एडिलेड में दूसरा मैच तो सिडनी में 25 अक्टूबर को तीसरा और आखिरी वनडे इंटरनेशनल खेला जाएगा, इसके बाद 29 अक्टूबर से पांच मैच की टी-20 सीरीज खेली जाएगी.

admin

Related Posts

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  नई दिल्ली टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन के कारण सोमवार को दिल्ली के एक फोर्टिस अस्तपताल में भर्ती कराया गया है. कल (मंगलवार)  रात…

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

 नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव