प्रशांत किशोर पर हमला करते-करते BJP नेता ने कर दी केजरीवाल की तारीफ? AAP ने कहा – ये तो कमाल है!

नई दिल्ली 
भाजपा नेता और अरविंद केजरीवाल की तारीफ! हैरान हो गए। आम आदमी पार्टी के नेता भी भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के एक ट्वीट में केजरीवाल के जिक्र को पूर्व सीएम की तारीफ मानकर इतने ही अचरज में हैं। दरअसल, जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर की आलोचना करते हुए मालवीय ने केजरीवाल का जिक्र किया। अब इसे आप प्रमुख के लिए तारीफ बताकर आप नेता राजेश गुप्ता ने कहा कि उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

दरअसल, अमित मालवीय ने यह टिप्पणी प्रशांत किशोर के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले को लेकर की। प्रशांत किशोर के पहले करगहर से लड़ने की चर्चा थी। बाद में उन्होंने खुद राघोपुर में तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कही। अब उन्होंने खुद किसी सीट से नहीं उतरने की बात कही तो मालवीय ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें लगा था कि वह (पीके) अरविंद केजरीवाल हैं।

मालवीय ने कहा, 'दिल्ली की मीडिया जिनको बिहार चुनाव का X फैक्टर बता रही थी, वो तो Z निकले – Z मतलब जीरो असल में बात ये है कि उन्हें लगा वो अरविंद केजरीवाल हैं, लेकिन बिहार की जनता ने जमीन पर उतार दिया। खबर ये भी है कि उनकी अपनी पार्टी में पैसों और टिकट के बंटवारे को लेकर इतना बवाल है कि अगर वो चुनाव लड़ भी लेते, तो अपने ही कार्यकर्ता उन्हें हरा देते। जो इंसान किसी एक विचारधारा या संगठन के प्रति ईमानदार नहीं हो सकता, वो बिहार के लोगों का क्या होगा? राजनीति में पाले बदलना और कपड़े बदलने में फर्क होता है। राजनीति संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास मांगती है।'

'उन्हें लगा वो अरविंद केजरीवाल हैं, लेकिन…' अब इस बात को आम आदमी पार्टी ने आप के राष्ट्रीय संयोजक की तारीफ के रूप में लिया और हैरानी जाहिर की। दिल्ली के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने मालवीय के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'भाई साहब अगर आप भी अरविंद केजरीवाल जी की तारीफ करेंगे तो हम क्या करेंगे। मुझे तो अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा।'

 

admin

Related Posts

रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: हेडगेवार प्रतिमा अनावरण के साथ आरोग्य संस्थान को मिलेगा विस्तार

नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शाहदरा के डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पहले सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा…

दिल्ली बनाम पंजाब विवाद तेज, विधानसभा ने अफसरों से मांगा जवाब, तय की अंतिम तारीख

नई दिल्ली दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी मार्लेना की टिप्पणी से जुड़े मामले में दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार कमेटी ने पंजाब सरकार के अफसरों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

शूटिंग: एशियन चैंपियनशिप में भारत के अभियान का शानदार अंत, 94 मेडल के साथ नंबर-1

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
शूटिंग: एशियन चैंपियनशिप में भारत के अभियान का शानदार अंत, 94 मेडल के साथ नंबर-1

भारत-पाक रिश्तों पर फिर चर्चा, हैंडशेक को लेकर सलमान अली आगा का बयान चर्चा में

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
भारत-पाक रिश्तों पर फिर चर्चा, हैंडशेक को लेकर सलमान अली आगा का बयान चर्चा में

इगोर ट्यूडर बने टोटेनहम हॉटस्पर के अंतरिम कोच

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
इगोर ट्यूडर बने टोटेनहम हॉटस्पर के अंतरिम कोच

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया बल्लेबाजी का न्योता

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया बल्लेबाजी का न्योता

यूएसए ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम ने नहीं किया था ऐसा

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
यूएसए ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम ने नहीं किया था ऐसा