घर से बरकत नहीं जाए, दिवाली की सफाई में इन 5 चीजों को संभालकर रखें

दिवाली का त्यौहार नजदीक आते ही हर घर में साफ-सफाई का दौर शुरू हो जाता है। लोग अपने घर की हर चीज को नया और चमकदार बनाने में लग जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सफाई करते वक्त कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें भूलकर भी घर से नहीं निकालना चाहिए? माना जाता है कि ये वस्तुएं घर में लक्ष्मीजी का वास बनाए रखती हैं और सुख-समृद्धि लाती हैं। अगर इन्हें गलती से भी बाहर फेंक दिया जाए, तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। आइए जानते हैं, ऐसी कौन-सी चीजें हैं जिन्हें दीपावली की सफाई के दौरान घर से कभी नहीं निकालना चाहिए।

शंख या कौड़ी
दिवाली की सफाई के दौरान पूजा के सामान में अगर पुराना शंख या कौड़ी मिल जाए तो उसे भूलकर भी फेकना नहीं चाहिए। क्योंकि ये दोनों ही चीजें माता लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाती हैं। ऐसे में मान्यता है कि इन्हें घर से बाहर निकालने पर, मां लक्ष्मी भी चली जाती हैं।

झाड़ू
झाड़ू का संबंध भी माता लक्ष्मी से है। दिवाली की सफाई के दौरान झाड़ू को भी घर से नहीं फेंकना चाहिए। दिवाली का दिन मां लक्ष्मी को खुश करने का दिन होता है। ऐसे में जब झाड़ू को घर से बाहर फेंका जाता है तो लक्ष्मी रूठ कर चली जाती है। इसलिए दीपावली की सफाई में झाड़ू को भूलकर भी ना फेंके।

लाल कपड़े
अक्सर लोग दीपावली के सफाई के दौरान पुराने कपड़े भी घर से बाहर निकाल देते हैं। लेकिन अगर अपने घर में कहीं पर भी लाल कपड़ा रखा हुआ है, तो उसे दीपावली की सफाई के दौरान भूल कर भी घर से बाहर ना करें या किसी को ना दें। लाल कपड़े को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए दीपावली की सफाई के दौरान भूल कर भी लाल कपड़े को घर से बाहर नहीं निकालना चाहिए।

पुराने सिक्के
अगर आपको पुराने सिक्के मिल जाए, जिनका इस्तेमाल भले ही आज के दौर में नहीं होता है, लेकिन फिर भी उन्हें दीपावली की सफाई के दौरान घर से बाहर ना निकालें। दरअसल सिक्के पुराने हो या नए दोनों में ही मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में दीपावली के समय में इन्हें घर से बाहर निकालना यानी मां लक्ष्मी को घर से बाहर निकालना है, और इससे घर में दरिद्रता आती है।

admin

Related Posts

खरमास को लेकर उत्तर–दक्षिण की परंपराएं अलग क्यों? दक्षिण भारत का क्या है मानना

पंचांग के अनुसार, 16 दिसंबर 2025 से खरमास का आरंभ होता है और यह पूरे एक महीने यानी 14 जनवरी तक चलता है, तब देश के एक हिस्से में मांगलिक…

अमावस्या कब है: 18 या 19? यहां पढ़ें सटीक जानकारी और कारण

पौष अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. यह तिथि पितरों को समर्पित होती है और इस दिन स्नान, दान और तर्पण करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शानदार प्रदर्शन का इनाम: एरिना सबालेंका बनीं WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
शानदार प्रदर्शन का इनाम: एरिना सबालेंका बनीं WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

एशेज : बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना के बाद एडिलेड टेस्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
एशेज : बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना के बाद एडिलेड टेस्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

IPL 2026 नीलामी: अनकैप्ड सितारों पर CSK की बड़ी बाज़ी, प्रशांत वीर–कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL 2026 नीलामी: अनकैप्ड सितारों पर CSK की बड़ी बाज़ी, प्रशांत वीर–कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे

टेनिस की दुनिया में डोडिन की वापसी ने मचाई हलचल, कमाई के लिए अपनाया अनोखा रास्ता

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
टेनिस की दुनिया में डोडिन की वापसी ने मचाई हलचल, कमाई के लिए अपनाया अनोखा रास्ता

रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील: ग्रीन पर ₹25.20 करोड़ की बोली, बने IPL के सबसे महंगे विदेशी सितारे

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील: ग्रीन पर ₹25.20 करोड़ की बोली, बने IPL के सबसे महंगे विदेशी सितारे

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव, कमिंस की वापसी, 2 खिलाड़ी टीम से बाहर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 1 views
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव, कमिंस की वापसी, 2 खिलाड़ी टीम से बाहर