दीवाली से पहले लगी लॉटरी! सेट-टॉप बॉक्स में छिपा था 2000 के नोटों का भंडार

नई दिल्ली
दिवाली नजदीक आते ही देशभर में लोग अपने घरों की सफाई और सजावट में जुटे हैं। ऐसा माना जाता है कि साफ-सुथरे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और वे धन-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इसी परंपरा के बीच एक परिवार की दिवाली सफाई ने उन्हें सच में लक्ष्मीप्राप्ति करवा दी। एक Reddit यूजर ने पोस्ट कर बताया कि उनकी मां को दिवाली सफाई के दौरान घर के पुराने DTH बॉक्स में 2 लाख के पुराने 2000 रुपये के नोट मिले। उन्होंने लिखा, "शायद ये पैसे मेरे पापा ने नोटबंदी के वक्त रख दिए होंगे और भूल गए होंगे। अभी तकलहमने उन्हें बताया भी नहीं है।"
 
कहां एक्सचेंज किया जा सकता है नोट
यह पोस्ट Reddit पर 'Biggest Diwali Safai of 2025' टाइटल से शेयर की गई और देखते ही देखते वायरल हो गई। कई यूजर्स ने मजेदाक कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, "भगवान करे मुझे भी इतना पैसा मिले कि रखकर भूल जाऊं।" दूसरे ने कहा, "इन नोटों को भी RBI में एक्सचेंज किया जा सकता है, बस लिमिट 20 हजार रुपये तक है।" किसी ने सलाह दी, "RBI जाने से पहले अपने चार्ट्ड अकाउंट (CA) से सलाह जरूर लें और सही कारण बताएं।" इस बात एक अन्य यूजर ने कहा, नोट बंद नहीं हुए हैं, बस चलन से बाहर हैं, इसलिए आप इन्हें 5-10 बार में जाकर बदल सकते हैं।
RBI में भी बदले जा सकते हैं 2000 रुपये के नोट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 19 मई 2023 को 2000 के नोटों को चलन से वाापस लेने का एलान किया था। हालांकि, ये अभी भी कानूनी मुद्रा हैं और RBI के 19 दफ्तरों में बदले जा सकते हैं। RBI के अनुसार, 2000 के नोटों की कुल वैल्यू 3.56 लाख करोड़ थी, जिसमें से 98.35% नोट वापस आ चुके हैं, जबकि करीब 5884 करोड़ के नोट अभी भी प्रचलन में हैं।

नोट बदलने की सुविधा अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़. चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, बेलापुर और तिरुवनंतपुरम के RBI दफ्तरों में उपलब्ध है।

 

admin

Related Posts

अब नहीं लगेगी लंबी लाइन: चिड़ियाघर में शुरू होगी कियोस्क टिकटिंग सुविधा

नई दिल्ली चिड़ियाघर घूमने परिवार या दोस्तों के साथ पहुंचने वाले विजिटर्स के लिए अब टिकट खरीदना आसान होने जा रहा है। अगर किसी ने पहले से ऑनलाइन टिकट बुक…

राशन कार्ड नियमों में बदलाव, पात्रता बढ़ी; 7.72 लाख अपात्र नाम सूची से हटाए गए

 नई दिल्ली  दिल्ली में अब राशन कार्ड के लिए आय की सीमा सरकार ने बढ़ा दी है। इसकी घोषणा बृहस्पतिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेसवार्ता में की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up