किटी पार्टी बनी अखाड़ा: भाजपा नेता की पत्नी से हुआ विवाद, होटल में मची अफरातफरी

मथुरा
यूपी के मथुरा में कोतवाली क्षेत्र के डैम्पियर नगर स्थित एक होटल में एक भाजपा नेता की पत्नी का किटी की सदस्य दूसरी महिला से हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनों में जमकर मारपीट हुई। इसके चलते महिलाओं ने एक-दूसरे पर चेन तोड़ लेने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया।

एक भाजपा नेता की पत्नी 15 महिलाओं को साथ लेकर एक समूह की 75 हजार रुपये की किटी चलाती हैं। इसमें प्रत्येक सदस्य की ओर से पांच हजार रुपये की राशि जमा की जाती है। इसमें से हर बार किसी एक सदस्य को पूरी राशि मिलती है। इस दौरान एक पार्टी आयोजित की जाती है। इसी को लेकर रविवार शाम कोतवाली क्षेत्र के डैंपियर नगर स्थित एक होटल में किटी पार्टी चल रही थी। इसमें किटी उठाने को लेकर भाजपा नेता की पत्नी का एक सदस्य के साथ पूर्व से विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर पार्टी में कहा-सुनी हो गई।

देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि दोनों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे। इससे पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। किसी की समझ में कुछ नहीं आया। महिलाएं दोनों को समझाने लगीं। सूचना पर दोनों के परिजन भी आ गये। बताते हैं उनमें भी मारपीट हो गयी। मारपीट में भाजपा नेता की पत्नी का मंगल-सूत्र और चेन गायब हो गयी। उन्होंने महिला पर चोरी का आरोप लगा दिया। होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।

कोतवाल विनोद बाबू मिश्र महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे गये। महिला पुलिस कर्मियों ने पार्टी में मंगल-सूत्र और चेन को ढूंढ़ना शुरू किया। थोड़ी देर में पर्स के पास ही मंगल-सूत्र और चेन रखे मिल गए। पुलिस तक मामला पहुंचने पर दोनों महिलाओं ने आपस में राजीनामा कर लिया। कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि महिलाओं का आपस में राजीनामा होने के चलते किसी ने कोई प्रार्थना-पत्र नहीं दिया है। मारपीट और हंगामे के बाद सभी महिलाएं बिना पार्टी किये चली गयीं।

admin

Related Posts

बैंक्वेट हॉल में हाई वोल्टेज ड्रामा, दो दूल्हों के बीच पुलिस ने कराया फैसला

  मुरादाबाद अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के कैलसा बाईपास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को एक दुल्हन की दो बारातें पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई. मुरादाबाद निवासी पहले दूल्हे से…

गौतम बुद्ध नगर में श्रमिकों के लिए बड़ा फैसला, ओवरटाइम पर मिलेगा दोगुना वेतन

गौतम बुद्ध नगर योगी सरकार ने प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए कई अहम फैसले लिए हैं. इन फैसलों के तहत गौतम बुद्ध नगर में काम करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 2 views
राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 2 views
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 2 views
आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत