वर्चुअल असिस्टेंट का बढ़ रहा ट्रेंड, यहां आपको मिलेंगे नौकरी के मौके

आमतौर पर ऑफिस में जिस तरह के कार्य पर्सनल असिस्टेंट करते हैं, कमोबेश उसी तरह का कार्य वर्चुअल असिस्टेंट का भी होता है। आजकल इस तरह की नौकरी का ट्रेंड भी बढ़ता जा रहा है। अगर अंग्रेजी भाषा पर पकड़ के साथ इंटरपर्सनल और आर्गेनाइजेशनल स्किल अच्छी है, तो फिर घर बैठे वर्चुअल असिस्टेंट की नौकरी कर कमाई की जा सकती है। आइए जानते हैं कहां वर्चुअल असिस्टेंट की जॉब खोज सकते हैं?

बेलेय: वर्चुअल असिस्टेंट की जॉब के लिए आप इस साइट पर विजिट कर सकते हैं। यह साइट अलग-अलग कार्यों के लिए वर्चुअल असिस्टेंट को हायर करती है। लेकिन यहां पर कार्य हासिल करने के लिए बैचलर डिग्री के साथ एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट का एक्सपीरियंस होना जरूरी है। इससे जॉब हासिल करने में मदद मिल सकती है। इस प्लेटफॉर्म से जुड़े अधिकतर क्लाइंट यूएस बेस्ड हैं, इसलिए आपको वहां के ऑफिस टाइम के मुताबिक उपस्थित रहना होगा। वर्चुअल असिस्टेंट की जॉब हासिल करने के लिए पहले आपको इंटरव्यू पास करना होगा।

फेंसीहैंड्स: इस साइट के जरिए भी वर्चुअल असिस्टेंट की नौकरी हासिल की जा सकती है। वर्चुअल असिस्टेंट के तौर पर फोन कॉल, अपॉइंटमेंट्स शेड्यूल करने, डाटा एंट्री के साथ दूसरे कार्य करने होते हैं। यहां पर उन लोगों को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है, जिनकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होने के साथ-साथ उनके घर पर कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन भी हो। साथ ही, अलग-अलग क्षेत्र की जानकारी भी होनी चाहिए। दरअसल, मार्केट के अनुसार इस जॉब के लिए खुद को अपडेट रखना बहुत जरूरी है, तभी जल्दी कामयाबी मिल सकती है। यहां पर पेमेंट टास्क के हिसाब से होता है, जो 3-7 डॉलर पर टास्क है।

जिप रिक्रूटर: वर्चुअल असिस्टेंट की नौकरी के लिए इस साइट की मदद भी ली जा सकती है। यहां पर वर्चुअल असिस्टेंट के लिए अलग से सेक्शन दिया गया है, जहां से इस तरह की नौकरी को सर्च किया जा सकता है। इसके अलावा, यहां पर अलग-अलग फील्ड के लिए भी जॉब सर्च का ऑप्शन मौजूद है।

स्किल्स, क्राइटेरिया, फिल्टर्स आदि के आधार पर जॉब सर्च की सुविधा दी गई है। अगर जॉब प्रोफाइल से मैच करता है, तो यह आपको उसकी जानकारी नोटिफिकेशन के जरिए देता है। यहां रिज्यूमे को डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलती है और बस एक क्लिक में जॉब के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं। यहां पर वर्चुअल असिस्टेंट के अलावा, नर्सिंग, लॉजिस्टिक्स, जर्नलिज्म, पार्टटाइम, रिमोट आदि नौकरियों को भी सर्च किया जा सकता है। इस एप्लिकेशन को एंड्रॉयड और आइओएस डिवाइस के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।

 

admin

Related Posts

NEET UG 2026 विवाद के बाद NTA में बड़े बदलाव, 4 वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति

देशभर में NEET UG 2026 पेपर लीक के विवाद के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA शुरू से लेकर अंत तक अपनी व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस कर रहा…

भारतीय नौसेना SSC IT भर्ती 2026: 15 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और प्रक्रिया

भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) एग्जीक्यूटिव ब्रांच (IT) भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत 15 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up