महागठबंधन अपडेट: सीटों का बंटवारा पूरा, अब बस ऐलान का इंतजार

पटना
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए विपक्षी दलों के महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूला का ऐलान कल (सोमवार, 13 अक्टूबर) को होगा। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी के वरीय नेता एवं विधायक भाई वीरेंद्र ने यह बात कही है। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन में सब ठीक है और सब हो गया है। कल प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और सब कुछ साफ हो जाएगा। राजद, कांग्रेस, लेफ्ट समेत सभी घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा कर दी जाएगी।

राजद नेता भाई वीरेंद्र ने रविवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने महागठबंधन में सीटों को लेकर घटक दलों के बीच मतभेद की अटकलों से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन में किसी भी मुद्दे पर कोई पेच नहीं है। सब ऑल इज वेल है।

लालू परिवार के दिल्ली दौरे पर उन्होंने कहा कि कोर्ट का मामला है, इसलिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लैंड फॉर जॉब केस में जानबूझकर सरकार लालू एवं तेजस्वी यादव को तंग करना चाहती है।

वहीं, अब तक महागठबंधन में सीट बंटवारे पर कई दौर की बातचीत हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार राजद, कांग्रेस, वीआईपी और लेफ्ट पार्टियों में सीटों की संख्या को लेकर अभी हल नहीं निकल पाया है। मुकेश सहनी को राजद 15 के आसपास सीटें देने को राजी है लेकिन वे डिप्टी सीएम पद की घोषणा पर अड़े हुए हैं। पशुपति पारस की रालोजपा भी महागठबंधन से अलग रहकर ही चुनावी मैदान में उतरती नजर आ रही है।

दूसरी ओर, सीट शेयरिंग के ऐलान से पहले ही महागठबंधन में शामिल पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को नामांकन का इशारा कर दिया है। खबर है कि राजद ने 50 प्रत्याशियों को सिंबल देकर तैयार रहने को कहा है। वहीं, वाम दल सीपीएम ने दो सीटिंग विधायकों को नामाकंन की हरी झंडी दे दी है। सीपीआई माले के भी कुछ विधायकों ने नामांकन का ऐलान कर दिया है।

 

admin

Related Posts

लखनऊ में मायावती की बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर होगी समीक्षा

लखनऊ  बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आज लखनऊ में संगठन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगी। इस बैठक में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी जिलों और…

DK कैंप का दावा- ‘2.5 साल का फॉर्मूला था तय, सिद्धारमैया ने वादा किया था’

बेंगलुरु कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री पद का मुद्दा सतह पर आ गया है. DK शिवकुमार कैंप के विधायक बसवराज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 3 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे