सेल का सुनहरा मौका: दिवाली पर Flipkart दे रहा है फोन्स पर बंपर डिस्काउंट

नई दिल्ली

Flipkart पर नई सेल शुरू हो रही है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिग बैंग दिवाली सेल शुरू हो गई है. इस सेल का फायदा उठाकर आप कई स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीद सकते हैं. ना सिर्फ स्मार्टफोन बल्कि इस सेल से आप होम अप्लायंस और दूसरे प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद सकेंगे. 

Flipkart Sale में iPhone 16, Nothing Phone 3 और Google Pixel समेत दूसरे फोन्स पर डिस्काउंट मिल रहा है. स्मार्टफोन के अलावा आप टीवी, लैपटॉप और दूसरे होम अप्लांयस को भी सस्ते में खरीद पाएंगे. आइए जानते हैं सेल में मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स. 

सस्ते में मिल रहा iPhone 

सेल में ज्यादातर लोगों का फोकस iPhone पर होता है. अगर आपने फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल मिस कर दी है, तो भी आपके पास एक मौका है. सेल में iPhone 16 डिस्काउंट के बाद 54,999 रुपये में मिलेगा. इसमें 3 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट भी शामिल है.

इसके अलावा iPhone 16 Pro को आप 84,999 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं iPhone 16 Pro Max सेल में 1,02,999 रुपये में मिलेगा. ये कीमत डिस्काउंट के बाद की है. वहीं iPhone 14 को आप डिस्काउंट के बाद 42,999 रुपये में खरीद पाएंगे. 

सैमसंग फोन्स पर भी बंपर ऑफर 

Samsung Galaxy S24 को आप फ्लिपकार्ट सेल से 38,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा Galaxy A35 5G आपको 17,999 रुपये में मिलेगा. वहीं Samsung Galaxy S24 FE को आप 29,999 रुपये में खरीद पाएंगे. सेल में Galaxy F36 सिर्फ 13,999 रुपये में मिलेगा. 

इसके अलावा Nothing Phone 3 को आप 39,999 रुपये में खरीद पाएंगे. ये फोन आधी कीमत पर मिल रहा है, जो जुलाई में ही लॉन्च हुआ है. कंपनी ने इस फोन को 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. वहीं Phone 3a Pro को आप 24,999 रुपये में खरीद पाएंगे. 

सस्ते में मिलेगा स्मार्ट टीवी

स्मार्टफोन के अलावा सेल में स्मार्ट टीवी पर भी डिस्काउंट मिलेगा. 20 हजार रुपये से कम कीमत में आपको 43-inch के स्मार्ट टीवी मिल जाएंगे. सितंबर महीने में सरकार ने GST रेट में बदलाव किया है. पहले स्मार्ट टीवी पर 28 फीसदी GST लगता था, जो अब घटकर 18 फीसदी हो गया है. जीएसटी दर में बदलाव के साथ ही सेल में मिल रहे डिस्काउंट के बाद ये टीवी खरीदने का अच्छा मौका है.

admin

Related Posts

18 लाख से ज्यादा बाइक-स्कूटर की बिक्री, 28 दिनों में इन कंपनियों की सेल रही टॉप

 नई दिल्ली भारतीय टू-व्हीलर मार्केट के लिए फरवरी शानदार महीना रहा है. इस महीने ऑटोमोबाइल कंपनियों ने बेहतरीन सेल की है. SIAM (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) ने  बताया कि…

AI के चलते इस कंपनी में छंटनी की प्रक्रिया, हजारों कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा, जकरबर्ग ने किया अलर्ट

वाशिंगटन फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta एक बड़ा फैसला लेने जा रही है. कंपनी बड़े स्तर पर छंटनी की तैयारी कर रही है, जिसमें वह दुनियाभर से अपने कर्मचारियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे