UP PCS Exam: देर से पहुंचने पर नहीं मिलेगी एंट्री, जानें रिपोर्टिंग व गेट क्लोजिंग टाइम

लखनऊ

12 अक्टूबर को होने वाली यूपीपीएससी पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने के लिए राज्य में कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बन्द कर दिया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। इसका मतलब है कि सुबह की शिफ्ट में 8.45 बजे के बाद और सेकेंड शिफ्ट में 1.45 के बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं मिलेगी। गेट बंद कर दिए जाएंगे। बायोमीट्रिक आईरिस स्कैन एवं फेसियल रिकाग्निशन का कार्य केंद्र के परिसर में किया जाएगा।

निर्धारित केंद्रों के परिसर में उड़नदस्ते के सदस्यों को भी तलाश के बाद प्रवेश मिलेगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया है कि अभ्यर्थियों, कर्मचारियों एवं उड़नदस्ते आदि सहित किसी भी व्यक्ति को बिना तलाशी के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रत्येक कक्ष में 24 अभ्यर्थियों के लिए कम से कम एक सीसीटीवी कैमरा लगेगा। सीसीटीवी कैमरे केंद्र के प्रवेश द्वार, कंट्रोल रूम तथा सभी कक्षों व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर इस प्रकार लगाए जाएंगे कि परीक्षा संबंधित सभी संवेदनशील गतिविधियां आयोग के कंट्रोल रूम से लाइव देखी जा सके। लाइव सीसीटीवी परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले एवं परीक्षा समाप्त होने के एक घंटे बाद तक क्रियाशील रहेगा। केंद्र पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से अलग-अलग की जाएगी। प्रति 100 पुरुष व महिला अभ्यर्थियों पर एक पुरुष व महिला कर्मी की तैनाती होगी। प्रति 80 अभ्यर्थियों पर एक बायोमीट्रिक ऑपरेटर एक बायोमीट्रिक मशीन के साथ तैनात रहेगा।

पीसीएस परीक्षा के लिए रेलवे की विशेष तैयारियां
आगामी 12 अक्तूबर को होने वाली पीसीएस-2025 की प्रारंभिक परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रयागराज मंडल ने विशेष इंतजाम किए हैं। प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, टूंडला, इटावा समेत प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों, वाणिज्य कर्मचारियों, आरपीएफ और जीआरपी की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया की रिजर्व रेक तैयार हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।

 

admin

Related Posts

झारखंड में 942 डॉक्टरों की भर्ती पर मुहर, JPSC को भेजा गया प्रस्ताव

रांची  राज्य के मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में शीघ्र ही 942 चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य विभाग ने रिक्त पड़े कुल 942 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया…

MP में सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर की मुख्य परीक्षा की तारीख में बदलाव, 26 अप्रैल को होगा एग्जाम

 भोपाल  मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत सूबेदार एवं उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के द्वितीय चरण की मुख्य परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI