जिस आंदोलन को लोहिया, जनेश्वर मिश्र, मोहन सिंह जैसे चिंतकों ने ऊंचाई दी थी, वह सपा माफिया, अपराधियों व गुंडों का जमावड़ा बन गई हैः मुख्यमंत्री

सीएम ने बच्चों का किया अन्नप्राशन,  प्रदर्शनी का किया अवलोकन

यह सरकार दंगाइयों के सामने नाक नहीं रगड़ती, बल्कि दंगाइयों की नाक रगड़ती हैः योगी

जालौन,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन की धरती पर समाजवादी पार्टी और उनके नेताओं को खूब धोया। सपा मुखिया अखिलेश यादव उनके निशाने पर रहे। सीएम ने बताया कि आज सपा मुखिया के बयान को पढ़ रहा था, उन्हें भारत के सामाजिक न्याय के पुरोधाओं और संत परंपरा में सांप्रदायिकता दिखती है और दंगाइयों में शांति के दूत नजर आते हैं, लेकिन डबल इंजन सरकार ने दंगा-फसाद करने वाले शांति के कथित दूतों, बेटियों व व्यापारी के सामने सुरक्षा का संकट खड़ा करने वालों की जगह बता दी है। यह भी तय कर दिया गया है कि दंगा और दंगाई, अपराध-अपराधियों के साथ खड़े होने वालों की जगह कहां होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को 1900 करोड़ से अधिक की 305 विकास परियोजनाओं की सौगात जालौनवासियों को दी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया। सीएम ने दीपावली से पहले इन योजनाओं के लिए जालौन वासियों को शुभकामनाएं दीं।

यह सरकार दंगाइयों के सामने नाक नहीं रगड़ती, बल्कि दंगाइयों को नाक रगड़वाती है
सीएम ने कहा कि प्रदेश में त्योहार चल रहे हैं। कुछ लोगों को गलतफहमी हुई। उन्हें लगा कि जैसे सपा सरकार के समय उनके द्वारा उत्सव-त्योहारों के पहले दंगा किया जाता था, हिंदुओं के उत्साह पर पानी फेरने का कार्य होता था, यही कार्य वे अब भी कर लेंगे, लेकिन वे भूल गए कि यह भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। यह सरकार दंगाइयों के सामने नाक नहीं रगड़ती, बल्कि दंगाइयों को नाक रगड़वाकर त्योहारों के उत्साह को सुरक्षा व सम्मान के साथ आगे बढ़ाती है। 2017 के पहले त्योहारों में दंगाई उत्साह को भंग करते थे।

सपा के नेता कहते थे- लड़के हैं, गलती कर देते हैं
सीएम ने कहा कि सपा को सामाजिक न्याय के पुरोधाओं के स्मारक अच्छे नहीं लगते थे। वे इन्हें तोड़ने की बात करती थी। समाजवादी पार्टी ने सत्ता में आते ही सामाजिक न्याय व दलित उत्थान से जुड़े महापुरुषों के नाम पर बने स्मारकों को समाप्त करने की घोषणा की थी। समाजवादी पार्टी ने 2012 में सत्ता में आते ही प्रदेश में एक जनपद, एक माफिया पैदा करके अराजकता फैलाना प्रारंभ कर दिया था। यह लोग नौजवानों के रोजगार पर डकैती और बेटी की सुरक्षा पर सेंध लगाते थे। उस समय इनके नेता कहते थे कि लड़के हैं, गलती कर देते हैं। जिस समाजवादी आंदोलन को लोहिया, जनेश्वर मिश्र, मोहन सिंह जैसे चिंतकों ने ऊंचाई दी थी, वह सपा आज माफिया, अपराधियों व गुंडों का जमावड़ा बन गई है
जिस समाजवादी आंदोलन को डॉ. राम मनोहर लोहिया, आचार्य नरेंद्र देव, जनेश्वर मिश्र,  मोहन सिंह जैसे चिंतकों ने ऊंचाई दी थी, वह सपा आज गुंडे, पेशेवर माफिया व अपराधियों का जमावड़ा बन गई है। 2017 के पहले भी लोग कहते थे कि देख सपाई, बिटिया घबराई। यह भी कहते थे कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा,  देखो होगा सपा का गुंडा। यह लोग गरीबों को लूट रहे थे। राशन, मकान, शौचालय, राहत कार्य, विकास, रोजगार नहीं मिल रहा था। डबल इंजन सरकार को आपने समर्थन दिया तो प्रदेश में गरीब उत्थान के अनेक कार्य हुए। सीएम ने डबल इंजन सरकार की विभिन्न योजनाओं के आंकड़े भी गिनाए। एमएसएमई में दो करोड़ से अधिक नौजवानों को रोजगार प्राप्त हुआ तो बड़े निवेश के माध्यम से 60 लाख नौजवानों को रोजगार व नौकरी की गारंटी मिली है।

सपा की गुंडागर्दी की हरकतों से सावधान होइए, बंटेंगे तो कटेंगे- एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे
सीएम ने फिर कहा कि किसी किसान, गरीब, वंचित, कमजोर, बेटी, किसान, व्यापारी का शोषण- अत्याचार किया तो ऐसी कार्रवाई करेंगे कि कई पीढ़ियां याद करेंगी। जिस सपा ने पहचान का संकट दिया था। अराजकता का माहौल पैदा किया था। उसकी गुंडागर्दी की हरकतों से सावधान होइए। यह लोग जातीय संघर्ष की स्थिति पैदा करते हैं। आपस में लड़ाने की चेष्टा करते हैं। इनकी मंशा सफल न होने दीजिए। सीएम ने दोहराया- बंटेगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। जातिवादी मानसिकता के लोगों के चक्कर में नहीं पड़ना है। अन्याय-अत्याचारियों के खिलाफ लड़ना है।

यहां के लहलहाते खेतों को सबसे उर्वरा भूमि के रूप में बदलेंगे
जालौन ऋषि जलवान की पावन साधना स्थली और भगवान वेदव्यास की पावन स्थली है। इसका पौराणिक महत्व है। फिरंगियों के दांत खट्टे करने में कालपी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। कालपी के हस्तशिल्पियों द्वारा हैंडमेड कागज जनपद को नई पहचान दिलाती है। ओडीओपी के माध्यम से हमने उसे अलग पहचान दिया है। जालौन की विशेषता है कि यहां पांच नदियां (यमुना, चंबल, सिंध, क्वारी व पहूज) पंचनदा के रूप में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे जालौन जनपद के बीच से निकली है तो पंचनदा का प्रोजेक्ट भी बनाकर जालौन जनपद के लहलहाते खेतों को सबसे उर्वरा भूमि के रूप में बदलेंगे। सीएम ने नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने सम-विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए विकास के साथ सोच रखने वाले जनप्रतिनिधियों को विजयी बनाने में योगदान दिया। उन्हीं जनप्रतिनिधियों के परिश्रम के कारण 1900 करोड़ की परियोजना जालौन को उपहार के रूप में प्राप्त हो रही है।

सुरक्षा, संरक्षण, खुशहाली व रोजगार के लिए संकल्पित है प्रदेश सरकार
सीएम योगी ने कहा कि अच्छी सरकार विकास, रोजगार, सुरक्षा व स्वावलंबन लेकर आती है। आज भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। किसी ने बेटी की सुरक्षा पर सेंध और गरीब की जमीन पर कब्जे का दुस्साहस किया तो अगले चौराहे पर यमदूत उसका इंतजार कर रहा होगा। अराजकता फैलाने या त्योहारों के रंग में भंग डाला तो ऐसे लोगों से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस की जीरो टालरेंस की नीति कार्य कर रही है। अब प्रदेश में माफिया, अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है। भाजपा की डबल इंजन सरकार बेटी की सुरक्षा, व्यापारी का संरक्षण, किसानों की खुशहाली, नौजवानों को रोजगार देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ संकल्पित है।

जिन लोगों ने यूपी को बीमारू बनाया था, उनकी मानसिकता बीमार थी
सीएम ने कहा कि विकास के पैमाने पर यूपी नए प्रतिमान को स्थापित करता दिखाई दे रहा है। यह वही उत्तर प्रदेश है, जहां 2017 के पहले पहचान का संकट था। प्रदेश के बाहर जब यूपी का नागरिक जाता था और इटावा, जालौन, औरैया, झांसी, बुंदेलखंड के किसी जनपद का नाम बता दिया तो सामने वाला सीधे मुंह बात नहीं करता था। युवा यदि यूपी का नाम बोल दिया तो उसके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाता था, लेकिन 2017 के बाद जब कोई बाहर जाकर यूपी का नाम लेता है तो सामने वाले के चेहरे पर खुशी छा जाती है। जिन लोगों ने यूपी को बीमारू बनाया था, उनकी बीमार मानसिकता प्रदेश को बीमार बना रही थी।

अब नौजवानों को यूपी में ही रोजगार व सरकारी नौकरी मिलती है
योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने यूपी को बीमारू राज्य से उभारकर विकसित राज्य के रूप में स्थापित कर दिया है। यूपी भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। अब नौजवानों को यहीं रोजगार और सरकारी नौकरी मिलती है। किसानों को सुविधा, व्यापारियों को सुरक्षा व जीएसटी रिफॉर्म के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत देने का कार्य पीएम मोदी के नेतृत्व में होता है। हर तबके को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।

पिछली सरकार के पास जिलों में जाकर विकास योजनाओं की टोह लेने का समय नहीं था
सीएम ने सपा पर आरोप मढ़ा कि 2017 के पहले की सरकार का एजेंडा परिवार के बारे में सोचने का था, समाज के बारे में नहीं। वे प्रदेश को लूटते थे, अराजकता फैलाते थे, विकास के नाम पर पैसे का बंदरबांट करते थे। उनके पास जिलों में जाकर विकास की योजनाओं का टोह लेने का समय नहीं था। वे गरीब के सिर को ढकने के लिए छत दे सकें, बेटी की शादी के लिए सामूहिक विवाह जैसी स्कीम ला सकें,  रोजगार के लिए नौकरी व उद्योग दे सकें, उनके पास ऐसा विजन नहीं था। सपा सरकार में उद्योग बंद हो रहे थे औऱ दंगाइयों का अलग ही दबदबा था। बुरी सरकार ऐसी ही समस्या खड़ी करती है, जैसे 2017 के पहले की सरकार ने किया था। चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी।

विकास लेकर आती है समाज की जागरूकता
सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव के विकास की योजनाओं को आप तक पहुंचाने आई है। समाज की जागरूकता विकास लेकर आती है और सुरक्षा का बेहतर माहौल बनाती है। समाज जागरूक है तो गुंडा किसी की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता, बेटी की सुरक्षा पर कोई सेंध नहीं लगा सकता और न ही उसे कोई विकास से वंचित कर सकता है। सीएम ने आमजन से कहा कि अपनी समस्याओं व बातों को लेकर जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के पास जाइए,  वहां सुनवाई नहीं हुई तो प्रभारी मंत्री तक शिकायत पहुंचाइए। यदि वहां भी दिक्कत होती है तो आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से हमें अवगत कराइए।

सीएम की अपील- विजन डॉक्यूमेंट यूपी-2047 के लिए अपने सुझाव दें
सीएम योगी ने कहा कि विकास योजना का पैसा शत-प्रतिशत विकास कार्य में खर्च हो, यह संकल्प होना चाहिए। यही संकल्प हमें विकसित भारत की ओर लेकर जाएगा। पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ हमारी सरकार ने विकसित यूपी के संकल्प को बढ़ाया है। यूपी तब विकसित होगा, जब जालौन विकसित होगा। विकसित जालौन के लिए आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत,  वार्ड, नगर निकाय भी होना चाहिए। मैंने क्षेत्र, जिला, नगर निकायों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। 28 घंटे तक यूपी विधानसभा में लगातार चर्चा चली। समर्थ पोर्टल पर विकसित यूपी के लिए युवाओं, किसानों, नागरिकों, प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, उद्यमियों, महिलाओं से सुझाव मांगे हैं। आप भी विजन डॉक्यूमेंट यूपी-2047 के लिए अपने सुझाव दें।

समारोह में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, विधायक मूलचंद्र निरंजन, गौरीशंकर वर्मा, विनोद चतुर्वेदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, उरई नपा परिषद अध्यक्ष गिरिजा चौधरी,  जालौन की नेहा पुनीत मित्तल,  कोंच के प्रदीप कुमार गुप्ता, कालपी के अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।

सीएम ने बच्चों का किया अन्नप्राशन और स्टॉल का अवलोकन, बच्चों की हौसलाअफजाई
सीएम ने यहां कई बच्चों का अन्नप्राशन किया, फिर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। एक स्टॉल पर रामायण के पात्र बने बैठे बच्चों को देख मुस्कुराते हुए सीएम ने उन्हें पास बुलाया और हौसलाअफजाई की। एक महिला ने सीएम को उनका पोट्रेट भेंट किया। वहीं एक स्टॉल पर मिशन शक्ति से जुड़ा मॉ़डल बनाने वाली बच्चियों समेत अन्य बच्चों को भी उन्होंने चॉकलेट दी।

सीएम के हाथों विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी हुए सम्मानित  
मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी व प्रमाण पत्र प्रदान किया। 1500 महिला स्वयं सहायता समूह को 22.50 करोड़ का चेक दिया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत नीलू देवी,  मीरा देवी को पांच-पांच लाख का चेक दिया। मुख्यमंत्री माटी कला योजना के लाभार्थी हिमांशु को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लिए भानु प्रताप सिंह को प्रमाण पत्र दिया। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की रूबीना को चाबी व प्रमाण पत्र,  (शहरी) रजनी को चाबी व चेक का प्रमाण पत्र दिया। मिशन शक्ति में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वंदना को प्रमाण पत्र,  एंटी रोमियो स्कवॉड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रगति शर्मा को प्रमाण पत्र प्रदान किया। आयुष्मान भारत में अन्मता रहमान को पांच लाख की धनराशि का प्रमाण पत्र, आशुतोष को कृषि ड्रोन के लिए पांच लाख व मंगल सिंह को कृषि यंत्र के लिए चार लाख का अनुदान दिया। पीएम सूर्य घर बिजली योजना के लिए स्मिता देवी को एक लाख आठ हजार अनुदान का प्रमाण पत्र दिया।

admin

Related Posts

पेंशनरों को भी राहत, यूपी सरकार ने DA में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी की मंजूरी

लखनऊ  यूपी के लाखों राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी…

“ज्ञान भारतम् मिशन” के जरिए सांस्कृतिक विरासत को सहेज रही योगी सरकार, संरक्षण और डिजिटलीकरण पर जोर

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। इसी क्रम में प्रदेश में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up