‘कांतारा चैप्टर 1’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन धमाकेदार, महज 6 दिनों में पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई,

 ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने भारतीय सिनेमा जगत में एक नया इतिहास रच दिया है। जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आई, तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह इतनी बड़ी सफलता हासिल करेगी। पौराणिक मान्यताओं और लोककथाओं पर आधारित यह फिल्म न केवल दर्शकों को अपनी कहानी में बांधने में कामयाब रही, बल्कि इसके सीन्स, निर्देशन और अभिनय ने एक यादगार अनुभव भी दिया। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने न सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है, बल्कि दुनियाभर में भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है, जिससे इसका ग्लोबल रिकॉर्ड भी लगातार बढ़ रहा है।

सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने 61.85 करोड़ रुपए का जबरदस्त कारोबार किया, जो किसी भी नई फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके बाद दूसरे दिन थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिर भी 45.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ, जो वीकेंड के लिहाज से अच्छा माना गया।

तीसरे और चौथे दिन फिल्म ने अपने कलेक्शन में फिर से मजबूती दिखाई और क्रमशः 55 करोड़ और 63 करोड़ की कमाई की, जो इस बात का सबूत था कि दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए वापस आ रहे हैं। वीकेंड के बाद आने वाले दिनों में भी फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत रखी।

सोमवार को कमाई में गिरावट जरूर आई, जो आमतौर पर वीक डे पर होती है। फिल्म ने सोमवार यानी पांचवें दिन 31.5 करोड़ का कारोबार किया, लेकिन मंगलवार को फिर से फिल्म ने 33.5 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया। कुल मिलाकर छह दिनों में फिल्म ने भारत में 290.25 करोड़ का कलेक्शन किया।

इसके अलावा, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म का कलेक्शन 407 करोड़ हो गया है, जो इस साल की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसे 125 करोड़ के बजट में बनाया था, पर यह कमाई इस बात का प्रमाण है कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों का दिल जीत लिया है।

 

admin

Related Posts

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी