कुचामन में व्यापारी हत्या मामला गरमाया, पूरा शहर बंद, धरने में शामिल होंगे सांसद बेनीवाल

 नागौर

डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी में मंगलवार सुबह स्थानीय भाजपा नेता और प्रमुख व्यापारी रमेश रूलानिया की गोली मारकर हत्या और रोहित गोदारा गैंग द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद आज कुचामन कस्बा पूरी तरह बंद रहा। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें, स्कूल-कॉलेज और अन्य संस्थानों में बंद रखा गया है। सड़कें सूनसान दिखाई दीं। सड़कों पर केवल पुलिस वाहन दिखाई दिए। मृतक के परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव का अंतिम संस्कार रोक रखा है। कुचामन व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन बंद किया जाएगा।

इधर कुचामन थाने के सामने दोपहर से हजारों लोग धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल हैं। पुलिस और प्रशासन से तत्काल न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों में पोस्टर और कैंडल मार्च की तैयारी जारी है। बताया जा रहा है कि नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी धरने में शामिल होने वाले हैं।

इस समय पुलिस और प्रशासन के सामने आरोपियों को पकड़ने और  शांति व्यवस्था बनाए रखने की दोहरी चुनौती है। मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय टीम गठित की गई है, जिसमें एडीजी आनंद श्रीवास्तव, एसओजी प्रमुख परिश देशमुख, अजमेर रेंज के आईजी और एसपी रिचा तोमर शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों के हथियारों का थैला बरामद हो गया है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

रमेश रूलानिया के परिवार को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी), भाजपा, जाट महासभा और किसान संगठन सहित कई सामाजिक समूह एकजुट हैं। हनुमान बेनीवाल ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
 
गौरतलब है कि रमेश रूलानिया को कुछ दिन पहले रोहित गोदारा गैंग की ओर से फिरौती के लिए धमकी मिली थी और धमकी देने वालों के साथ उनकी तू-तू, मैं-मैं भी हुई थी। रोहित गोदारा गैंग ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली थी।

कारोबारी की हत्या के बाद कुचामन में तनाव का माहौल है, लेकिन शांति बनाए रखने के प्रयास लगातार जारी हैं।

 

admin

Related Posts

भरोसे पर वार: अनु डाकपाल ने 5 लाख का किया गबन, पुलिस जांच जारी

बांसवाड़ा बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ कस्बे के उप डाकघर में नियुक्त रहे एक अनु डाकपाल ने 5 लाख रुपए की सरकारी राशि का गबन कर लिया। विभागीय पत्रावलियों के मिलान के…

कोर्ट के आदेश से हड़कंप: 9,500 मकान होंगे ध्वस्त, बिजली-पानी कनेक्शन भी कटेंगे

जोधपुर. शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली वनभूमि के अलग-अलग सात वनखंडों में 9,526 से अधिक अतिक्रमण हटाने को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में लंबित जनहित याचिका के तहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय