उत्तर प्रदेश के इस इलाके में कल भारी बारिश व ओले, जानें किन राज्यों पर असर

लखनऊ 
दिवाली का त्योहार करीब आ रहा है और मॉनसून की भी वापसी हो चुकी है। इसके बाद भी राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बताया है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से यूपी समेत कई राज्यों में आने वाले दिनों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। छह अक्टूबर यानी कि कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में भारी बारिश व ओले गिरने वाले हैं। इसके अलावा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय में आज पांच अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। एक तीव्र वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तर पश्चिम भारत में पांच और छह अक्टूबर को बहुत भारी बारिश व ओले गिरने वाले हैं।

पूर्वी भारत की बात करें तो उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में पांच अक्टूबर को एकल स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। बिहार में पांच अक्टूबर को एकल स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में पांच अक्टूबर को भारी बारिश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में छह अक्टूबर को भारी बारिश होगी। अगले तीन से चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकांश जगहों पर मध्यम बारिश और कई जगहों पर भारी बारिश होने वाली है।

इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो पांच से सात अक्टूबर के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में काफी व्यापाक बारिश, तूफान, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब में पांच और छह अक्टूकर को, उत्तराखंड में छह और सात अक्टूबर, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में छह अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में छह अक्टूबर को बहुत भारी बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में पांच अक्टूबर, पंजाब में पांच व छह अक्टूबर, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान में छह अक्टूबर को ओलावृष्टि होगी। आठ अक्टूबर से अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

उत्तर पूर्वी भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में पांच, छह और 10 अक्टूबर को, असम, मेघालय में पांच से 10 अक्टूबर तक, नगालैंड में छह से 11 अक्टूबर तक, मणिपुर में आठ और 9 अक्टूबर को, मिजोरम में आठ अक्टूबर को कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में पांच अक्टूबर को बहुत भारी बारिश होगी, मेघालय में पांच अक्टूबर को अत्यंत भारी बारिश होने वाली है।

 

admin

Related Posts

कहां से पैसा आया और कहां खर्च हुआ, अब सब कुछ है स्पष्ट

लखनऊ  उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वित्त के क्षेत्र में एक स्पष्ट और व्यावहारिक बदलाव किया है। अब टैक्स को केवल राजस्व इकट्ठा करने का माध्यम नहीं माना जा रहा,…

कॉरिडोर का किया अवलोकन, बच्चों को दी चॉकलेट

लखनऊ/मीरजापुर  गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। मां की आरती उतारी और सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। मुख्यमंत्री ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी