तेजा सज्जा की सुपरहीरो फिल्म का डिजिटल धमाका: हिंदी छोड़ बाकी भाषाओं में अब ऑनलाइन

'हनुमान' की जबरदस्त सफलता के बाद तेलुगु स्टार तेजा सज्जा सुपरहीरो फिल्म 'मिराई' के साथ बड़े पर्दे पर लौटे। कार्तिक घट्टामनेनी के निर्देशन में बनी इस मूवी ने अपनी पौराणिक कथाओं, जबरदस्त एक्शन और शानदार VFX से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसमें भारतीय लोककथाओं के जादू को मॉर्डन सुपरहीरो कहानी के साथ पेश किया। अब ये ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेकर्स ने इसकी पुष्टि कर दी है।

सुपरहीरो फैंटेसी मूवी 'मिराई' थिएटर्स में रिलीज होने के चार हफ्ते बाद 10 अक्टूबर 2025 को ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। ये तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। थिएटर्स बंद होने के लगभग दो महीने बाद इसका हिंदी वर्जन रिलीज होने की उम्मीद है।

'मिराई' फिल्म की कास्ट
सपोर्टिंग रोल में श्रेया सरन, जगपति बाबू, रितिका नायक, जयराम और गेटअप श्रीनु हैं। VFX शानदार हैं। एक्शन सीन की भरमार है। ये फिल्म भारतीय सिनेमा में एक नया मानक स्थापित करती है।

'मिराई' का म्यूजिक
'मिराई' की एक खास बात इसका म्यूजिक स्कोर है, जिसे गौरा हरि ने कंपोज किया है। उन्होंने 'हनुमान' पर भी काम किया था। म्यूजिक फिल्म के पौराणिक स्वर को निखारता है, साथ ही इमोशनल वैल्यू को भी बढ़ाता है। ये 2025 की सबसे बड़ी तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनकर उभरी है।

8 भाषाओं में किया गया था रिलीज
'पीपल मीडिया फैक्टरी' के बैनर तले टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद द्वारा निर्मित इस फिल्म को 8 भाषाओं में रिलीज किया गया था।

admin

Related Posts

हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन

 फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में अपने काम के लिए जानी जाने वाली दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का निधन हो गया। उनका निधन अल्जाइमर रोग से जूझने के बाद…

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रचा इतिहास बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़कर अमेरिका में बनी नंबर वन इंडियन फिल्म

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और दबाकर करोड़ों छाप रही है. हालांकि इस फिल्म को नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफ़िस पर एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा