वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय, यूपी में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि का खतरा

लखनऊ 
देशभर से मॉनसून की वापसी भले ही हो गई हो, लेकिन अब भी विभिन्न वजहों से भारी बारिश जारी है। उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाला है, जिसकी वजह से यूपी समेत कई राज्यों में तीन दिनों तक भारी बारिश होगी। इसके अलावा, यूपी, दिल्ली आदि में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तर बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, आज चार अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यधिक भारी बारिश होने जा रही है। वहीं, एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पांच से सात अक्टूबर के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में भारी बारिश और ओलावृष्टि लाने वाला है।

पूर्वी भारत की बात करें तो चार अक्टूबर को उत्तरी बिहार में अत्यधिक भारी बारिश व अलग-अलग स्थानों पर असाधारण रूप से भारी बारिश की संभावना है। पांच अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होगी। इसके अलावा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। झारखंड में चार और पांच अक्टूबर को बिहार में छह अक्टूबर को अधिकांश जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है।

उत्तर पूर्वी भारत की बात करें तो चार, पांच और सात से नौ अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, चार और पांच, आठ और नौ अक्टूबर के दौरान असम, मेघालय, 7-10 के दौरान नगालैंड, 8-9 को मणिपुर, 8 अक्टूबर को मिजोरम में भारी बारिश होगी।

दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु में चार और पांच अक्टूबर को, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में चार अक्टूबर को, केरल, माहे में पांच और छह अक्टूबर को अलग अलग जगहों पर भारी बारिश होगी। अगले पांच दिनों तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में तेज सतही हवाओं की संभावना है। कर्नाटक में चार और पांच अक्टूबर को, तेलंगाना में चार से आठ अक्टूबर तक तूफान के साथ तेज हवाओं की संभावना है।

यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर पश्चिमी भारत की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में चार अक्टूबर को अलग अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत में चार अक्टूबर को अलग-अलग बारिश के बाद पांच से सात अक्टूबर तक तूफान और बिजली के साथ व्यापाक बारिश की संभावना है उत्तराखंड में छह और सात अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी। जम्मू कश्मीर, लद्दाख और पश्चिमी राजस्थान में पांच और छह अक्टूबर को, हिमाचल प्रदेश, पंजाब में पांच से सात अक्टूबर तक, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में छह और सात अक्टूबर को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छह अक्टूबर को अलग अलग जगहों पर भारी बारिश होगी। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में छह अक्टूबर को बहुत भारी बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश और पंजाब में पांच और छह अक्टूबर को, हरियाणा, चंडीढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान में छह अक्टूबर को अलग अलग जगहों पर ओलावृष्टि होगी। वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में पांच से सात अक्टूबर तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में चार अक्टूबर को तूफान के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

 

admin

Related Posts

थिएटराइजेशन की दिशा में बड़ा कदम, CDS अनिल चौहान की लखनऊ बैठक अहम

लखनऊ चीन पर नजर रखने के लिए लखनऊ में स्थापित मध्य कमांड को ही उत्तरी थिएटर कमांड बनाया जाना तय है। लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश के किबिथू तक फैली…

Lucknow Fee Hike Row: अभिभावकों की शिकायत सही, कई स्कूलों को नोटिस जारी

लखनऊ यूपी के लखनऊ में ज्यादा फीस लेने वाले आठ निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही 5 लाख रुपये तक जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई