सीन डिडी कॉम्ब्स को यौन उत्पीड़न के आरोप में 50 महीने की जेल, कोर्ट में रोते रहे रैपर

लॉस एंजिल्स

मशहूर रैपर सीन 'डिडी' कॉम्ब्स को महिला उत्पीड़न और महिलाओं को वेश्यावृत्ति में धकेलने के लिए 4 साल 2 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही उन पर 50,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। सीन 'डिडी' कॉम्ब्स को यह सजा अमेरिका के जिला न्यायाधीश अरुण सुब्रमण्यन ने शुक्रवार, 3 अक्टूबर को सुनाई। सीन को यह सजा कई गंभीर अपराधों में दोषी पाए जाने के बाद सुनाई गई।

सीन 'डिडी' कॉम्ब्स पर टॉर्चर करने, यौन शोषण, सनकी पार्टियां आयोजित करने और तस्करी जैसे आरोप लगाए गए थे। सीन को तस्करी के ज्यादा गंभीर आरोपों से बरी कर दिया गया, पर वेश्यावृत्ति और हिंसा के आरोप उन पर साबित हो गए। जज ने फैसला सुनाते हुए कॉम्ब्स से कहा कि तुमने उन्हें शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

कॉम्ब्स को सजा सुनाने के बाद यह बोले जज सुब्रमण्यन
सीन 'डिडी' कॉम्ब्स कार्रवाई के दौरान रोने लगे और दया की भीख मांगी। उन्होंने मां और अपने बच्चों से भी माफी मांगी। सुब्रमण्यन ने कहा कि यह सजा समाज को एक जरूरी संदेश देने के लिए सुनाई गई है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले शोषण और हिंसा को लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए।

उन महिलाओं से भी माफी मांगी, जिनके साथ यौन उत्पीड़न किया
सीन 'डिडी' कॉम्ब्स ने कोर्टरूम के बीचोंबीच खड़े होकर उन दो महिलाओं से भी माफी मांगी, जिनके साथ उन्होंने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था। डिडी का कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह अपने सात बच्चों के लिए मौजूद नहीं रहे। इतना कहकर उनका गला रूंध गया और वह मां से माफी मांगते हुए फूट-फूट कर रो पड़े।

सीन 'डिडी' कॉम्ब्स गिड़गिड़ाए- दया की भीख मांगता हूं
उन्होंने अपनी सजा पर कोर्ट में कहा, 'मैं अतीत को नहीं बदल सकता, लेकिन मैं भविष्य जरूर बदल सकता हूं। मैं आपसे दया की भीख मांगता हूं। मैं आपसे भीख मांगता हूं, फिर से पिता बनने के लिए, फिर से बेटा बनने के लिए, और अपने समुदाय में फिर से एक नेता बनने के लिए और वह मदद पाने के लिए जिसकी मुझे सख्त जरूरत है।'

कॉम्ब्स ने मांगी माफी, कहा- अपने गलत कामों की जिम्मेदारी लेता हूं
कॉम्ब्स ने कोर्ट को एक लेटर भी सौंपा, जिसमें कहा, 'मैं माफी मांगना चाहता हूं और कहना चाहता हूं कि अपने आचरण से दूसरों को जो भी दुख और पीड़ा पहुंचाई है, उसके लिए मुझे सचमुच बहुत दुख है। मैं अपने पिछले गलत कामों की पूरी जिम्मेदारी और जवाबदेही लेता हूं। ये मेरे जीवन के सबसे कठिन 2 साल रहे हैं, और अपनी वर्तमान वास्तविकता और स्थिति के लिए मैं खुद के अलावा किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकता। मैं अपना रास्ता भटक गया। नशे की लत में खो गया। मेरा पतन मेरे स्वार्थ की वजह से हुआ था।'

सीन 'डिडी' कॉम्ब्स पर लगे थे ये आरोप, 14 महीने की काट चुके सजा
सीन 'डिडी' कॉम्ब्स पर रैकेट चलाने और यौन तस्करी के दो मामलों के अलावा वेश्यावृत्ति के लिए महिलाओं को ट्रांसपोर्ट करने के दो मामलों में आरोप लगाए गए थे। ये आरोप उनकी पूर्व प्रेमिका, सिंगर कैसी वेंचुरा और जेन नाम की एक अज्ञात पीड़िता ने लगाए थे। कॉम्ब्स के खिलाफ मई 2025 में केस शुरू हुआ था, जिसमें उन्हें यौन तस्करी और रैकेट चलाने की साजिश के आरोपों से बरी कर दिया गया था, जबकि जिनमें आजीवन कारावास की सजा हो सकती थी। मालूम हो कि सीन डिडी 'कॉम्ब्स' पहले ही ब्रुकलिन के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में 14 महीने की सजा काट चुके हैं। सीन डिडी 'कॉम्ब्स' के लिए अभियोजन पक्ष ने कम से कम 11 साल की सजा की मांग की थी, जबकि कॉम्ब्स के वकीलों ने 14 महीने की सजा की मांग की थी।

admin

Related Posts

बिग बी की हेल्थ अपडेट पर मचा हड़कंप, अमिताभ बच्चन बोले- ‘चिंता मत कीजिए’

मुंबई बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर इन दिनों उनके फैंस परेशान हैं. हाल ही में खबर आई थी कि सुपरस्टार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिर…

‘बोल्ड दिखना था’, डेजी शाह ने इंटीमेट सीन शूटिंग का अनुभव किया साझा

मुंबई  एक्ट्रेस बनने से पहले डेजी शाह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया था. एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से पहचान बनाई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस