कांतारा’ का रोमांच थमा नहीं, जल्द पर्दे पर दिखेगा अगला भाग

मुंबई 

साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. क्रिटिक्स से फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं. वहीं, दर्शक फिल्म पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं. खास बात है कि पहले दिन ही ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अंधाधुंध कमाई कर ली है. इस बीच फैंस के लिए खुशखबरी है कि इस मूवी का तीसरा पार्ट भी आएगा.

‘कांतारा: चैप्टर 1‘ की रिलीज के साथ ही मेकर्स ने यह भी कन्फर्म किया है कि इस फिल्म का तीसरा भाग भी बनाया जाएगा. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे पार्ट का नाम ‘चैप्टर 1’ के आखिर में खुलासा किया गया है. इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त का टाइटल ‘कांतारा: ए लीजेंड-चैप्टर 2’ होगा.

साल 2022 में शुरू हुई फ्रेंचाइजी

‘कांतारा’ फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी 1990 के दशक पर आधारित थी. वहीं, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की कहानी पहले भाग की घटनाओं से हजार साल से भी ज्यादा पुराने समय में घटित होती है. इसलिए, यह ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है. 2023 में ऋषभ शेट्टी ने ऐलान किया था कि जो फिल्म दर्शकों ने देखी है, वह असल में पार्ट 2 था और अगली फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल होगा.

साल 2023 में किया प्रीक्वल का ऐलान

उन्होंने कहा था, ‘हम दर्शकों से मिले अपार प्यार और समर्थन के लिए बहुत आभारी हैं और इस जर्नी को आगे बढ़ाते हुए दैव के आशीर्वाद से फिल्म ने सफलतापूर्वक 100 दिन पूरे किए हैं. मैं इस मौके पर कांतारा के प्रीक्वल का ऐलान करना चाहता हूं, जो आपने देखा वो पार्ट 2 अब पार्ट 1 अगले साल आएगा.’

कदंब काल पर आधारित है कहानी

‘कांतारा: चैप्टर 1’ की कहानी कर्नाटक के कदंब काल पर आधारित है. कदंब वंश कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों के प्रमुख शासक थे और उन्होंने वहां की वास्तुकला और संस्कृति को आकार देने में अहम भूमिका निभाई थी. यह काल भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग माना जाता है. इस मूवी को ऋषभ शेट्टी ने लिखा और डायरेक्टर भी किया है. फिल्म में लीड रोल में निभाया है.

‘सैयारा’ और ‘छावा’ का टूटा रिकॉर्ड

ट्रेड वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने पहले दिन भारत में 60 करोड़ रुपये की बिजनेस किया है. वैसे यह अर्ली एस्टीमेट है, ऑफिशियल डेटा आने के बाद इसमें थोड़ा- बहुत बदलाव हो सकता है. ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले ही दिन ही साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘सैयारा’ (22 करोड़), ‘सिकंदर’ (26 करोड़) और छावा (31 करोड़) के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

 

admin

Related Posts

अक्षय-दिशा का नया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल, फैंस बोले- वी मिस यू कटरीना

मुंबई  बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में 2007 की हिट फिल्म 'वेलकम' के क्लासिक गाने 'ऊंचा लंबा कद' का जादू फिर से बिखेरने के…

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 73वें दिन भी जारी है रिकॉर्डतोड़ कमाई

 रणवीर सिंह की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर 2’ लंबे समय बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. रिलीज के कई सप्ताह गुजर जाने के बावजूद फिल्म दर्शकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

  • By admin
  • June 2, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें

  • By admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें

IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

  • By admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी