जावेद अली ने सोनी सब के शो गणेश कार्तिकेय के गीत को अपनी सुरीली आवाज़ से बनाया दिव्य

मुंबई,

 जानेमाने पार्श्वगायक जावेद अली ने सोनी सब के आगामी शो गणेश कार्तिकेय में गाना गाया है। सोनी सब पौराणिक शो गाथा शिव परिवार की गणेश कार्तिकेय को 06 अक्टूबर रात आठ बजे लॉन्च करने जा रहा है। यह शो देवों के सबसे शक्तिशाली परिवार भगवान शिव (मोहित मलिक), माता पार्वती (श्रेनु पारिख) और उनके पुत्र, भगवान गणेश एवं भगवान कार्तिकेय की अनकही कथा को भव्य रूप में प्रस्तुत करेगा। इस महागाथा को और भव्य बनाने के लिए मशहूर गायक जावेद अली ने शो के शक्तिशाली एंथम को अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है।

यह एंथम, भक्ति और भव्यता से ओत-प्रोत है, जो शिव परिवार की दिव्य शक्ति, मूल्यों और भावनाओं को संजोता है और शो की महान कथा का स्वर निर्धारित करता है। अपनी बहुमुखी प्रतिभा और आत्मा को छू लेने वाले गायन के लिए प्रसिद्ध जावेद अली की आवाज़ इस एंथम में श्रद्धा और आस्था की उस गहराई को जीवंत करती है, जिसे गणेश कार्तिकेय दर्शकों तक पहुँचाना चाहता है।

जावेद अली ने कहा, “यह गीत बेहद खूबसूरत है। आदिल जी (आदिल-प्रशांत जोड़ी के) ने मुझे कॉल किया और कहा कि जब वे यह ट्रैक बना रहे थे, तो उन्हें किसी और का ख्याल ही नहीं आया। जैसे ही मैंने गीत सुना, तुरंत एक भक्ति-भाव से भर गया। इसके बोल और धुन इतनी सुंदरता से गूंथे गए हैं कि सीधा दिल को छू जाते हैं। इस रचना में एक प्रार्थना है, एक पुकार है, जिसने मुझे भीतर तक प्रभावित किया। यही वजह है कि मैंने इसे गाने के लिए हामी भरी। इस गीत का सार इतना पवित्र और शक्तिशाली है कि मुझे यकीन है जब दर्शक इसे सुनेंगे, तो वे भी किसी न किसी रूप में इससे जुड़ जाएंगे और इसकी दिव्य शक्ति में खो जाएंगे।”

 

admin

Related Posts

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी