पहले टेस्ट से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह की छुट्टी पक्की, गिल ने बताया टीम में कौन होगा शामिल

नई दिल्ली 

एशिया कप फाइनल के 3 दिन बाद ही टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट मैच खेलना है. ये मुकाबला गुरुवार यानी 2 अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल प्लेइंग इलेवन को लेकर है. जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी बीच, भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की भूमिका को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है.  बुमराह को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन एशिया कप 2025 की जीत के तुरंत बाद टेस्ट क्रिकेट में उनकी सीधी वापसी पर सवाल उठ रहे हैं. प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल से बुमराह के उपयोग पर सवाल किया गया. यह सीरीज़ भारत के लिए नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की पहली घरेलू सीरीज़ है और पिछले साल न्यूज़ीलैंड से 3-0 की हार के बाद पहली टेस्ट सीरीज़ भी है. ऐसे में बुमराह की तेज़ी अहम मानी जा रही है. हालांकि गिल ने कहा कि बुमराह की भूमिका मैच दर मैच तय होगी.
 
बुमराह को लेकर क्या बोले गिल
गिल ने कहा, 'हम मैच के हिसाब से फैसला करेंगे कि खेल कितनी लंबी चलती है और गेंदबाज़ कितने ओवर फेंकता है. कुछ भी पहले से तय नहीं है. एशिया कप में बुमराह सात में से पांच मैच खेले थे और कुल सात विकेट लिए थे. उन्होंने पावरप्ले में नियमित रूप से तीन ओवर फेंके और अपनी फिटनेस साबित की. भारत के असिस्टेंट कोच रायन टेन डोशेट ने भी कहा था कि एशिया कप ने बुमराह को टेस्ट के लिए अच्छी तैयारी दी है.'

रायन ने कहा, 'उन्होंने टूर्नामेंट में लगभग 25-26 ओवर फेंके, जो टेस्ट से पहले workload management के लिहाज़ से सही है.' इंग्लैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज़ में बुमराह सिर्फ तीन टेस्ट खेले थे और रोटेशन नीति की काफी आलोचना हुई थी. इस बार मैनेजमेंट का रुख बदला हुआ लगता है, हालांकि बुमराह को पहले टेस्ट से पहले वार्म-अप मैच से आराम दिया गया.
 
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से अहम है सीरीज
वेस्टइंडीज़ इस सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया से 3-0 की हार के बाद उतर रही है. दूसरी ओर भारत इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 ड्रॉ से उभरा है और घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक जुटाने पर ध्यान देगा. ऐसे में बुमराह की उपलब्धता और प्रदर्शन बेहद अहम होंगे. भारत के पास बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और नितीश कुमार रेड्डी जैसे पेस विकल्प भी मौजूद हैं.

admin

Related Posts

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

 नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव