ब्रेकअप के बाद नई शुरुआत! सामंथा की पोस्ट वायरल, लिखा– ‘सच्चा प्यार जरूर आएगा’

मुंबई 

सामंथा रूथ प्रभु प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. राज निदिमोरू को वो डेट कर रही हैं. ऐसा कहा जा रहा है. लेकिन सामंथा या राज, दोनों में से अबतक किसी की भी ओर से इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगी है. हाल ही में सामंथा ने इंस्टाग्राम पर 'सच्चा प्यार' को लेकर एक पोस्ट शेयर की. 

सामंथा की पोस्ट वायरल
सामंथा, कैमरे के सामने बैठी नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है. सामंथा ने लिखा- मैं और मेरी दोस्त कल बात कर रहे थे और इस बात ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया. वो ये कि 30 की उम्र के बाद आपकी जिंदगी नीचे की ओर जाने लगती है. आपके चेहरा का ग्लो फीका पड़ता है. 

ब्यूटी स्टैंडर्स कम होते हैं और उस दौरान आप सोचने लगते हैं कि 20 में हम कितने अच्छे लगता है. चलो अब भी वैसे ही लगना शुरू करते हैं, लेकिन आप कुछ भी कर लें. नहीं लग पाएंगे. न परफेक्ट फेस होगा, न परफेक्ट बॉडी और न ही परफेक्ट लाइफ. लगेगा कि समय आपके हाथ से जा रहा है. मेरे 20s काफी लाउडनेस में बीते. मैं आराम नहीं करती थी. मैं बस भाग रही थी. अच्छा दिखने के लिए, अच्छा महसूस करने के लिए और खुद को पूरा करने के लिए. 

सामंथा ने कही दिल की बात
मैं ये लोगों को दिखा रही थी कि मैं कितना खुश हूं, लेकिन मैं कितनी अकेली हूं अंदर से, ये मैं ढकने की कोशिश कर रही थी. किसी ने मुझे बताया नहीं कि प्यार, सच्चा प्यार मुझे ढूंढ लेगा. और इसमें मुझे किसी दूसरे के लिए खुद को बदलने की जरूरत नहीं होगी.फिर मैं अपने 30s में आई. कुछ बदला और मैं पहले से थोड़ी नरम दिल वाली बनी. 

कुछ तो ओपन हुआ. मैंने जो गलतियां की थीं, वो मैंने दोहरानी बंद कर दीं. किसी जगह पर फिट होना बंद कर दिया. मैंने दो जिंदगियां जीनी बंद कर दीं. एक वो जो मैंने दुनिया को दिखाई और दूसरी वो जिसे मैंने शांति में जिया. और अचानक से मैं वो हो गई जो असल में थी. शांति में जो सामंथा थी, वही दुनिया के भी सामने दिखने लगी. उस समय मैंने महसूस किया कि मैं अब जिंदा हुई हूं. हर लड़की ऐसा महसूस करे, मैं ये दुआ करती हूं. वो भागना बंद करे और थककर जब घर लौटे तो उसको शांति मिले. क्योंकि जब आप खुद में रहते हो और बिना किसी गिल्ट के गलतियां भी करते हो तो ये करके आप खुद को फ्री करते हो. 

सामंथा के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'रक्त ब्रह्मांडः द ब्लडी किंगडम' पर वो काम कर रही हैं. इसे राज निदिमोरू और कृष्णा डीके ने प्रोड्यूस किया है. ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. 

admin

Related Posts

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी