इंदौर प्राणी संग्रहालय में बढ़ी वन्य संपदा, मुख्यमंत्री यादव ने देखे शिमोगा से आए जंगली भैंस

इंदौर

इंदौर के  प्राणी संग्रहालय में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत कर्नाटक के शिमोगा  प्राणी संग्रहालय से चार जंगली भैंस (बायसन) इंदौर और शुतुरमुर्ग आए। इसके बदले वहां एक टायगर भेजा गया है। सोमवार सुबह नए मेहमानों को देखने मुख्यमंत्री मोहन यादव  प्राणी संग्रहालय पहुंचे। वे पक्षीघर भी गए और पक्षियों को दाने खिलाए। इसके बाद वे भोपाल रवाना हुए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव रात को उज्जैन से लता अलंकरण समारोह में शामिल होने के लिए उज्जैन से सड़क मार्ग से इंदौर आए थे। रात को उन्हे भोपाल जाना था, लेकिन उन्होंने इंदौर में रुकने का फैसला लिया। वे कनकेश्वरी देवी गरबा स्थल पहुंचे। तब तक टीम इंडिया क्रिकेट मैच जीत चुकी थी। वहां शामिल लोगों के साथ उन्होंने जीत का जश्न मनाया।
 
इसके बाद वे रेसीडेंसी कोठी पहुंचे। सुबह उन्होंने कोठी पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा की और फिर प्राणी संग्रहालय पहुंचे। वहां चल रहे कामों का जायजा लिया। उन्हें अफसरों ने बताया कि आधुनिक फिए एक्वेरियम का निर्माण शुरू किया जा चुका है। डेढ़ साल में यह बनकर तैयार हो जाएगा। आधे घंटे रुकने के बाद वे भोपाल के लिए रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने चार माह पहले किंग कोबरा को इंदौर चिडि़याघर में बने सांपघर में छोड़ा था।

जिराफ भी आएंगे प्राणी संग्रहालय 

इंदौर के  प्राणी संग्रहालय में जल्दी ही वन्यप्रेमी जिराफ को भी देख सकेंगे। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर जू में पहले आए जेब्रा की देखरेख उत्कृष्ट स्तर पर हुई।इस कारण अब इंदौर जू जिराफ प्राप्त करने की पात्रता हासिल कर चुका है। यह नया मेहमान भी चार माह के भीतर इंदौर आ जाएगा।महापौर ने कहा कि जेब्रा की बेहतरीन देखभाल और सफल प्रजनन के कारण इंदौर जू ने जिराफ प्राप्त करने की पात्रता हासिल कर ली है। आने वाले समय में शहरवासी जिराफ का दीदार कर सकेंगे। साथ ही, उन्होंने बताया कि जल्द ही इंदौर जू में मध्य भारत का सबसे आकर्षक एक्वेरियम स्थापित होगा, जो शहर और प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

admin

Related Posts

भोपाल में युवक की हत्या, होटल मालिक पर चाकू से हमला; गुस्साए परिजनों ने किया थाने का घेराव और

भोपाल  भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में मामूली विवाद ने रविवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया। ‘बेटा’ कहकर समझाने की कोशिश करने पर आरोपियों ने 35 साल के युवक…

मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम ने 8 करोड़ रुपये का लाभांश मध्यप्रदेश शासन को किया अर्पित

भोपाल  मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम मर्यादित के संचालक मण्डल की बैठक में निगम के अंशधारी मध्यप्रदेश शासन को वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक के अंतरिम लाभांश के रूप में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान