रैली में भगदड़ और लाठीचार्ज: TVK ने न्यायिक जांच की उठाई मांग

चेन्नई 
अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके की रैली में मंगलवार को भारी अफरातफरी मच गई। रैली के दौरान अचानक पथराव हुआ और हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इस भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घटना के बाद टीवीके नेताओं ने आरोप लगाया कि रैली को असफल करने के लिए सुनियोजित साजिश रची गई थी। पार्टी ने कहा कि अचानक हुए पथराव से भीड़ में भगदड़ मची, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई से हालात और बिगड़े।

टीवीके ने इस पूरे मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में पार्टी ने मांग की है कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और इसके पीछे की साजिशकर्ताओं को बेनकाब किया जाए। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात बेकाबू होने के कारण लाठीचार्ज करना पड़ा। उन्होंने यह भी दावा किया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और घायलों का इलाज चल रहा है।

करूर भगदड़ के बाद टीवीके प्रमुख विजय ने मृतकों के परिजनों के लिए 20-20 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। घायल हुए लोगों के लिए दो-दो लाख रुपये देने की बात कही है। उन्होंने इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

वहीं, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव के. पलानीस्वामी ने रविवार को दावा किया कि शनिवार को यहां टीवीके की राजनीतिक रैली में हुई भगदड़ पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा में हुई चूक का सबूत है। पलानीस्वामी ने कहा कि अगर पुलिस और राज्य सरकार ने पर्याप्त एहतियाती कदम उठाए होते तो ऐसी ‘‘त्रासदी’’ टाली जा सकती थी। इस हादसे में 39 बेकसूर लोगों की जान चली गई और 51 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पलानीस्वामी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विजय की तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की सभा में सुरक्षा चूक के सबूत हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण अफरा-तफरी और भगदड़ मची। टीवीके को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए एहतियाती कदम उठाने चाहिए थे, क्योंकि उसने अब तक चार सभाएं की हैं।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस को टीवीके की पिछली सभाओं में जुटी भीड़ को ध्यान में रखते हुए और करूर सभा की मौजूदा स्थिति के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए थी और उसे मजबूत करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सरकार और टीवीके नेतृत्व को भी सुरक्षा व्यवस्था पर विचार करना चाहिए था।

 

admin

Related Posts

5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार

देहरादून   उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के कैबिनेट का आज विस्तार हुआ। कैबिनेट विस्तार में 5 मंत्रियों को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई। कैबिनेट में मंत्री की शपथ…

कुवैत रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन हमले से भारी नुकसान, आग में कई यूनिट्स बंद, तीन को फांसी

तेहरान  अमेरिका–ईरान युद्ध अपने 20वें दिन पूरे होने के साथ ही पूरे क्षेत्र में हमले तेज हो गए हैं. हालांकि इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान