रेमो डिसूज़ा ने ‘बोल कफारा क्या होगा’ में सोनम बाजवा के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की

मुंबई,

 जानेमाने कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा ने फिल्म 'एक दीवाने की दीवानीयत' में अभिनेत्री सोनम बाजवा के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की है। गाना 'बोल कफारा क्या होगा' रिलीज़ हो गया है। रिलीज़ होते ही यह गाना अपने शानदार विजुअल्स और दिल को छू लेने वाली धुन के कारण चर्चा में आ गया है। गाने में सोनम बाजवा और हर्षवर्धन राणे नज़र आ रहे हैं।इस गाने की कोरियोग्राफी मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा ने की है। उन्होंने इसमें क्लासिक अदाओं को गहरे इमोशंस के साथ जोड़ा है। सोनम के परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए रेमो ने कहा, "सोनम बेहद मेहनती आर्टिस्ट हैं। इस गाने की कोरियोग्राफी आसान नहीं थी, इसमें बहुत कंट्रोल और एक्सप्रेशन की जरूरत थी। लेकिन, सोनम ने इसे बेहद फोकस और समर्पण के साथ सीखा। उन्होंने किरदार की भावनाओं को हर स्टेप में ढाला, जिससे गाने का प्रभाव और बढ़ गया।"

इस गाने को नेहा कक्कड़ और फरहान साबरी ने गाया है। इसका संगीत डीजे चेतस और लिजो जॉर्ज ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल आसिम रज़ा और समीर अंजान ने लिखे हैं। फिल्म 'एक दीवाने की दीवानीयत' का निर्देशन मिलाप मिलन ज़वेरी ने किया है और इसे अंशुल गर्ग ने राघव शर्मा के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म इस दीवाली, 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

admin

Related Posts

ट्रेलर आउट: ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान के साथ तीन हीरोइनें, 15 मई को रिलीज

आयुष्मान खुराना अपनी कॉमिक टाइमिंग वापस लेकर थिएटर्स में जल्द आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' आने वाली है, जिसका बीते दिन ट्रेलर रिलीज किया…

कपिल शर्मा के कैफे के बाहर गोलियां, बिश्नोई गैंग बोला—हम जिम्मेदार, दी खुली धमकी

कनाडा बीते 2 मई को कनाडा में कपिल शर्मा के मशहूर 'कैप्स कैफे' के बगल वाले रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह