नंद गोपाल नंदी बोले – निर्यात की संभावनाओं को नई उड़ान देगा ट्रेड शो

औद्योगिक विकास मंत्री ने यूपीआईटीएस 2025 में ' ई कॉमर्स: द न्यू फ्रंटियर फॉर इंडियन एक्सपोर्ट्स' नालेज सेशन को किया संबोधित

कहा- योगी सरकार ने पीएम मोदी की मंशा के अनुरूप वोकल फॉर लोकल और लोकल से ग्लोबल की यात्रा का न केवल ब्लूप्रिंट तैयार किया, बल्कि उसको अपनाया भी

ग्रेटर नोएडा,

 यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देशभर के उद्यमियों के लिए निर्यात की संभावनाओं को नई उड़ान देगा। यह शो युवा उद्यमियों के लिए निवेश के नए द्वारा खोलेगा। औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयोजित ' ई कॉमर्स: द न्यू फ्रंटियर फॉर इंडियन एक्सपोर्ट्स' नालेज सेशन में ये बातें कहीं। नालेज सेशन को एमएसएमई, खादी और ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने भी संबोधित किया।

यूपी ने लोकल से ग्लोबल की यात्रा का ब्लूप्रिंट तैयार किया
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि किसी भी अर्थव्यवस्था को गति देने में वहां के मौलिक उद्योगों की अग्रणी भूमिका होती है। पिछले 8 वर्षों के दौरान की यूपी की विकास यात्रा इसी के अनुरूप रही है। हमने प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप वोकल फॉर लोकल और लोकल से ग्लोबल की यात्रा का न केवल ब्लूप्रिंट तैयार किया है बल्कि उसको अपनाया भी है। इसी पर अमल करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्रिलियन डॉलर इकोनामिक का लक्ष्य तय किया है। हम तय समय के अंदर 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश का निर्यात  84 हजार करोड़ से दोगुना बढ़कर 1 लाख 86 हजार करोड़ हो चुका है। हमारी सरकार ने एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी 2025-30 बनाते समय यह पूरा ध्यान रखा कि किसी भी सेक्टर के एक्सपोर्टर को दिक्कत ना हो, यही वजह है कि जब यह पॉलिसी बनकर तैयार हुई तो निर्यातकों ने काफी तारीफ की। हमारी सरकार छोटे उद्यमियों के उत्पादों की वैश्विक बाजार तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्पाद की गुणवत्ता का जिक्र किया था। नंदी ने उद्यमियों से पीएम की मंशा के अनुरूप अपने उत्पाद की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की गुजारिश की।

यूपी को देश का ईकॉमर्स हब बनाना लक्ष्य: राकेश सचान
प्रदेश के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यूएस टैरिफ से प्रदेश के उद्यमी चिंतित थे। हमारी सरकार भदोही, मिर्जापुर, कानपुर समेत अन्य जगहों पर उद्यमियों से जाकर मिली। हमारी पूरी कोशिश थी कि किसी का उद्यम प्रभावित ना हो। उन्होंने कहा कि यूपी भारत का ग्रोथ इंजन है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि यूपी भारत का ई कॉमर्स हब बने। नॉलेज सेशन को अमेजन इंडिया की एक्सपोर्ट पॉलिसी लीड शुभ्रा जैन ने भी संबोधित किया। अपने संबोधन में शुभ्रा जैन ने कहा कि यूपी में अपार विनिर्माण क्षमता मौजूद है। चाहे मुरादाबाद, बिजनौर हो या कोई और जिला, आपको हर जगह उद्यमी मिलेंगे, जो बेहतरीन उत्पाद बनाते हैं।

admin

Related Posts

जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मिली रफ्तार, 21 मिनट में पहुंचाएगा नया RRTS कॉरिडोर

नोएडा  उत्तर प्रदेश सरकार ने दिल्ली को जेवर में बनने वाले आगामी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने वाले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को…

वाराणसी से शुरू हुआ सोलर मिशन, ग्रामीण महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण

वाराणसी  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की आधी आबादी अब न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है, बल्कि हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देश का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा